{"_id":"5b6c8bbb4f1c1b6f668b86a5","slug":"111533840315-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडिय़ों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडिय़ों व श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया
जानसठ। कस्बे में शिवरात्रि के पर्व पर प्राचीन सिद्धपीठ ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ियों व श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर पर ड्रोन कैमरे की निगरानी में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर समिति द्वारा बड़ी व सुंदर कांवड़ लाने वाले कांवड़िय़ों को नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना, मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रवीन तंवर, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर, ब्रजेश रस्तोगी, मामचंद सैनी व राजीव गुप्ता ने शील्ड देकर सम्मानित किया। मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्था बनाने वालों में प्रवीण धीमान, शीश पाल, भूपेंद्र नागर, नवीन कंसल, नरेश तंवर, सभासद विकास गुप्ता, सुंदर वर्मा, आशुतोष कश्यप, सूरज, पिंकू व लाला आदि मौजूद रहे।
विधायक व जिला पंचायत सदस्य को सम्मानित किया
सिखेड़ा। शिवरात्रि पर्व के अवसर पर गांव भंडूरा स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय मेले के अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल और जिला पंचायत सदस्य पुष्पांकर पाल भिक्की को भगवान शिव का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। दोनों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष बबलू कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, बहादरपुर मोड़ पर निशुल्क कांवड़ सेवा शिविर का समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता डा. दानवीर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को शिविर के माध्यम से कांवड़िय़ों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने शिविर में मौजूद कांवड़ियों को फल का वितरण भी किया। इस मौके पर विनय, शालू, रविंदर चौधरी, दारोगा सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।