{"_id":"5b5cbd3e4f1c1b50748b7ba4","slug":"111532804414-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में 20 से अधिक परिवारों में अतिवृष्टि, छत व दीवारें गिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में 20 से अधिक परिवारों में अतिवृष्टि, छत व दीवारें गिरी
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकानों में पानी घुसा, सड़कें और गलियां जलमग्न
खतौली। पिछले तीन दिनों से लगातार हुई बारिश आफत बनकर बरसी। बारिश से मकानों की छतें व दीवारें तक गिर गई। मकानों में पानी घुस गया। दुकानों में पानी घुस जाने से कारोबार प्रभावित हो गया। किसानों की फसलें पानी से लबालब हो गई। पानी भरने से फसलें नीचे गिर गई। भारी बारिश से 20 से अधिक परिवारों को नुकसान हुआ। लेखपालों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान जायजा लिया और इसकी रिपोर्ट तैयार की। तहसीलदार अमित कुमार ने अतिवृष्टि वाले 20 परिवारों की सूची तैयार कर दैवी आपदा प्रभारी अपर जिलाधिकारी को भेज दी है।
तहसीलदार अमित कुमार द्वारा भेजी रिपोर्ट के मुताबिक गांव उमरपुर लिसौड़ा में निजामूददीन का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ। इसके अलावा गांव की गलियों में पानी भर गया। जानसठ रोड पर श्रीराम गार्डन के सामने खेतों का पानी सड़क पर बहने लगा था। गांव बड़सू में सहेंद्र के कच्चे मकान की छत आंशिक क्षतिग्रस्त। गांव पुरबालियान में गय्यूर, लुकमान व सलाउ का पक्का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। मोहल्ला इस्लामनगर भूड़ में जुल्फकार के मकान की दीवार गिरी। मोहल्ला देवीदास में बिमलेश मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ला इस्लामनगर में फरमान के मकान की छत क्षतिग्रस्त हुई है। नवाब की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। मोहल्ला सददीकनगर में रमजानी दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। इसी मोहल्ले में वजीर आजम व नसीमुददीन के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। मोहल्ला तगान में मुकेश, राकेश व परशुराम के मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई। गांव शेखपुरा में सोमवती की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई तथा ओमप्रकाश के मकान में पानी घुस गया। मोहल्ला जैननगर में शुक्रवार की देर रात में वेद प्रकाश की दीवार गिर गई। सुभाष का लिंटर के मकान की दीवार घिसक कर गिरने लगी, जिससे छप्पर के नीचे बंधी गाय दब गई। मोहल्ले के लोगों ने गाय को सही सलामत छप्पर के नीचे से निकाला। इसके अलावा दीपांशु के मकान की दीवार में दरार आ गई। वार्ड के सभासद मनोज वर्मा ने बताया कि मोहल्ला जैननगर में सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से करीब 90 प्रतिशत मकानों में बारिश का पानी घुस गया। मकानों के परिवारों ने बमुश्किल बाल्टियों से पानी को बाहर निकाला। शनिवार को दोपहर तक मार्केट तक नहीं खुल सकी थी।