{"_id":"5b4b9d724f1c1b45748b50ed","slug":"111531682162-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक होगी किसान क्रांति यात्रा : गौरव टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक होगी किसान क्रांति यात्रा : गौरव टिकैत
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपार। भाकियू द्वारा 23 सितंबर को प्रस्तावित किसान क्रांति यात्रा को लेकर बरला में किसानों की बैठक हुई। इसमें भाकियू नेता गौरव टिकैत ने कहा कि किसान समस्याओं को लेकर होने वाली यह यात्रा एतिहासिक होगी, जिसमें करीब पांच लाख किसान शामिल होंगे।
क्षेत्र के गांव बरला में भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजसिंह त्यागी के आवास पर हुई बैठक में मुख्य अतिथि गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। उल्टे किसानों के दस वर्ष पुराने ट्रैक्टरों को भी प्रतिबंधित कर दिया गया। किसानों का मुनाफा दोगुना करने का वादा किया गया था, जिसे धरातल पर उतारने के लिए पर अब तक कोई योजना तैयार नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि आगामी 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू होकर दिल्ली तक जाने वाली किसान क्रांति यात्रा किसानों की मान प्रतिष्ठा की लड़ाई है, जिसमें पांच लाख किसान शामिल होंगे। बैठक में पुरकाजी ब्लॉक के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। योगेंद्र सिंह, अशोक बालियान, नवीन राठी, ओमपाल मलिक, मंगता टिकैत, प्रदीप देशवाल ने भी बैठक को संबोधित किया। अय्यूब मार्शल, अंकित चौधरी, परमात्मा शरण, शुभम त्यागी, डॉक्टर संदीप, मांगेराम त्यागी, मुकेश कुमार, विकास देशवाल, मोमीन, प्रताप सिंह, अनिल त्यागी, मुकेश पुंडीर, आशीष, संजय मौजूद रहे। अध्यक्षता भाकियू नेता राजसिंह त्यागी व संचालन धीरज त्यागी ने किया।