{"_id":"5b0073384f1c1b5c798b53ac","slug":"111526756152-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीत कुमार बने एआरटीओ प्रवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीत कुमार बने एआरटीओ प्रवर्तन
Updated Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनीत कुमार बने एआरटीओ प्रवर्तन
मुजफ्फरनगर। शासन ने प्रदेश में 46 सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें जिले में तैनात दो एआरटीओ प्रवर्तन का भी तबादला हो गया है। मुख्यालय से विनीत कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।
जिले के दो एआरटीओ प्रवर्तन तकनीकी रूप से तैनात रहे हैं, लेकिन कार्य एक ही अधिकारी के द्वारा किया जाता रहा। पिछले दिनों शासन ने बिजनौर में तैनात अरुण कुमार को यहां का एआरटीओ प्रवर्तन बनाया था, लेकिन अरुण कुमार ने यहां पर चार्ज ग्रहण नहीं किया गया। इसके पश्चात शासन ने यहां पर सुरेंद्र सिंह को एआरटीओ प्रवर्तन बनाया। सुरेंद्र सिंह ने तबादला आदेश के अनुसार यहां पर चार्ज संभाल लिया था। हाल ही में हुए तबादलों में अरुण कुमार का तबादला रामपुर जनपद में एआरटीओ प्रशासन के पद पर हुआ। एआरटीओ प्रवर्तन रहे सुरेंद्र को एआरटीओ प्रशासन बागपत बनाया गया है। जनपद में मुख्यालय से विनीत कुमार को एआरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है।