{"_id":"5af348c64f1c1b46098b8f7f","slug":"111525893318-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचालक के दो पदों के लिए होगी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचालक के दो पदों के लिए होगी जंग
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संचालक के दो पदों के लिए होगी जंग
मुजफ्फरनगर। जिला सहकारी बैंक के संचालक पद के दो पदों के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव होगा। जिले के 12 संचालक चेयरमैन का चुनाव करेंगे। संचालक के चुनाव को लेकर बघरा में मुकाबला रोचक बना हुआ है। यहां संदीप मलिक और इंद्रपाल के बीच जंग है। इसके अलावा पुरकाजी में ही चुनाव हो रहा है।
जिला सहकारी बैंक के 14 संचालकों का चुनाव होता है। इस बार नामांकन निरस्त होने से दो सीट खाली रह गई हैं। दस पद निर्विरोध जीते जा चुके हैं। बघरा और पुरकाजी में दस मई को चुनाव हैं। संचालक पद पर बघरा में इंद्रपाल सिंह, दल सिंह वर्मा, प्रवीण मलिक और संदीप मलिक मैदान में हैं। यहां इंद्रपाल सिंह और संदीप के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। पुरकाजी में अंजुम अब्बास, प्रकाशवीर, राजवीर सिंह, सुमित पंवार मैदान में है। जिन संचालकों का निर्विरोध चुनाव हुआ है, उनमें कैलाश मलिक, सोमवीर सिंह, नीरज मलिक, सुशीला, वीरेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, सुभाषचंद, योगेश कुमार, मुकेश जैन, दिनेश बालियान शामिल हैं। भाजपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह पाल को प्रत्याशी बनाया है। चेयरमैन का चुनाव 11 मई को होगा।