फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रशासन के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंची ब्लॉक प्रमुख

प्रशासन के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंची ब्लॉक प्रमुख

Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ हाइकोर्ट पहुंची ब्लॉक प्रमुख
15 मई को बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
विज्ञापन

चरथावल।
एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र द्वारा 76 बीडीसी सदस्यों के शपथपत्रों की जांच के बाद ब्लॉक प्रमुख खुर्शीद फात्मा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 15 मई तय कर रखी है। ब्लॉक प्रमुख ने प्रशासन के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर चुनौती दी है। बुधवार को हाईकोर्ट की डिविजन बैंच ने मामले में प्रशासन से जवाब मांगा है।
रालोद से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके सलमान जैदी के पत्नी खुर्शीद फात्मा निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनी थीं। हालांकि भाजपा की सरकार बनने के बाद दूधली के भाजपा नेता सौरभ पुंडीर द्वारा उपचुनाव में दूधली वार्ड से माता रामी देवी को बीडीसी बनवाकर ब्लॉक प्रमुख बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने मौजूदा प्रमुख के खिलाफ क्षेत्र के 109 में से 76 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्रों को लेकर डीएम के समक्ष अविश्वास का प्रस्ताव सौंपा था। डीपीआरओ से जांच के बाद एसडीएम ने 15 मई को विकास खंड कार्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए नोटिस जारी कर दिया। आनन फानन में उनके समर्थकों ने बीडीसी सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। साथ ही प्रमुख खुर्शीद फात्मा ने हाईकोर्ट में एसडीएम के नोटिस को निरस्त कराने के लिए याचिका दायर कर आठ लोगों को पक्षकार बना दिया। बुधवार को जस्टिस भारती सप्रु की डिवीजन बैंच में चरथावल प्रमुख का केस लिस्ट हुआ। सुनवाई के बाद बेंच ने याचिका के तथ्यों पर प्रशासन से जवाब मांगा। भाजपा नेता सौरभ ने बताया कि उन्होंने पहले से ही हाईकोर्ट में कैविएट डाल रखी थी। उन्होंने बताया कि प्रमुख ने प्रशासन द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए पर्याप्त समय नहीं देने का मुद्दा उठाया है। एसडीएम के प्रत्यावेदन के बाद दो दिन बाद मामले की पुन: सुनवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि याचिका के तथ्यों पर डीपीआरओ को जवाब दाखिल करने के लिए नियुक्त किया है। क्षेत्र के लोगों के हाईकोर्ट के आदेशों पर निगाहें टिक गई है। उधर, ब्लॉक प्रमुख और विरोधी खेमा मीटिंग में अपने पक्ष में करने के लिए बीडीसी सदस्यों को लुभाने में जुट गए है।
विज्ञापन

बौद्धिक विकास के लिए बच्चों को किया प्रोत्साहित
चरथावल। आईजी पब्लिक स्कूल में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और साइंस ओलंपियाड में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि शेख कर्रार हुसैन ने बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या रचना सिंह, डायरेक्टर आसिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed