{"_id":"5ae8b4524f1c1b64098b7995","slug":"111525199954-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैड ने किया कुशल मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैड ने किया कुशल मेले का आयोजन
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशल मेले में विद्यार्थियों के साक्षात्कार लिए
मुजफ्फरनगर। कैड स्किल ऑर्ग कंपनी ने कुशल मेले का आयोजन कर प्रशिक्षण पाने वाले प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार मुहैया कराया।
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं के चयन के लिए विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है। मंगलवार को प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं का साक्षात्कार हुआ। रामपुरम में लगे कुशल मेले मेें जॉब गेट नॉउ के डायरेक्टर मुरानी कुमार नोएडा, एनएस कौशिक, एमबिग सोलोशन के डायरेक्टर प्रदीप चौधरी ने छात्र छात्राओं के साक्षात्कार लिए। इस अवसर पर ईश जुनेजा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, शुभम कुमार, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
खादी ग्रामोद्योग देगा 200 लोगों को रोजगार
मुजफ्फरनगर। जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि विभाग 200 युवाओं को रोजगार देगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में दस उद्योग स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार बिना ब्याज का दस उद्योगों को 50 लाख का ऋण देगी। इसके लिए सात से नौ मई तक जिला उद्योग केंद्र में आवेदन किया जा सकेगा। तकनीकी ज्ञान रखने वालों को वरीयता दी जाएगी। योजना में 140 प्रकार के लघु उद्योग शामिल किये गये हैं, जिनके लिए आवेदन किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना
मुजफ्फरनगर। जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से भी उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 25 लाख तक का ऋण जिला उद्योग केंद्र से उपलब्ध कराया जा रहा है। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि इस योजना में 11 मई तक आवेदन किया जा सकता है।