{"_id":"5abfd6974f1c1bc2618b4c53","slug":"111522521751-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिलों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिलों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ी
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने रोष जताया
खतौली। किसान यूनियन राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की बैठक में सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह सैनी ने कहा कि सरकार किसानों का शोषण कर रही है। विद्युत बिलों में बढ़ोतरी कर किसानों की कमर तोड़ दी है। बिलों पर सरचार्ज भी माफ नहीं किया है, जबकि पिछली सभी सरकारों ने बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ कर दिए थे। सरकार को छोटे किसानों के उनके विद्युत बिलों को माफ करना होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी रणवीर सिंह ने कहा कि किसानों का 50 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा हुआ है। सीजन का अंत हो चुका है। चीनी मिल किसानों को पर्चियां नहीं दे रही है। किसानों की फसलों को जंगली जानवर बर्बाद कर रहे हैं। यदि ये नहीं पकड़े गए तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। नेबुल्ला खां को खतौली ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में पूरण सैनी, ब्रजलाल सैनी, विपिन कुमार गुर्जर, संजय, सर्वेश, जावेद अहमद, महबूब, श्यामलाल सैनी, अभयराम सैनी, पीयूष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।