फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चेहलुम पर आग पर चलकर मातमी जुलूस निकाला

चेहलुम पर आग पर चलकर मातमी जुलूस निकाला

Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
चेहलुम पर आग पर चलकर मातमी जुलूस निकाला
शिया सोगवारों ने मातमी जुलूस निकाला
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
मोहल्ला जैन नगर में 28 सफर चेहल्लुम पर मातमी जुलूस निकाला। शिया सोगवारों ने आग पर चलकर बर्छियों से खूनी मातम किया। जुलूस में अलम और जुलजुनाह बरामद हुआ।

जैन नगर स्थित मस्जिद अमीरूल मोमिनीन में मजलिस को खिताब फरमाते हुए लखनऊ से आए मौलाना मिर्जा यासूब अब्बास ने कहा कि इंसान को इंसान बनाने के लिए इस्लाम आया है। फर्क पैदा हुकूमतें करती है। फर्क मिटाने वाला मजहब होता है। हजरत अली तथा इमाम हुसैन की जिंदगी के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने इंसानियत और इस्लाम को जिंदा रखने के लिए करबला में अपने कुनबे के साथ कुर्बानी दी। करबला की जंग में उनका पूरा कुनबा शहीद हो गया, मगर इमाम हुसैन ने यजीद की बात को स्वीकार नहीं किया। करबला के वाक्यात सुनकर सोगवारों की आंखें नम हो गई। इसके बाद जुल्फकार दीवान, रजी हैदर जैदी, अमीर अब्बास उर्फ छुग्गन मियां के नेतृत्व में मातमी जुलूस निकला, जिसमें शिया सोगवारों ने खूनी मातम किया। जुलूस में अंजुमन फरोगे अजा मेहलका, अंजुमन अब्बासिया मोरना तथा अंजुमन खुमैनी के सोगवारों ने मातम किया। मरसिया ख्वानी जुल्फकार दीवान तथा अमीर अब्बास ने की। मातमी जुलूस में पांच वर्ष के बालक हानी हुसैन ने बर्छियों से खूनी मातम किया। जुलूस जैन नगर गली नंबर एक व दो से होता हुआ मस्जिद पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर नवेद जैदी, कौसर, फूलमियां, नजर मोहम्मद, इसरार जैदी, अरशद जैदी, दानिश, दिलशाद हुसैन, सरदार हुसैन, डा. मोहसिन, मिर्जा मेहरबान, वकार हुसैन आदि सोगवार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed