फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडी इंजीनियरिंग में सहिष्णुता दिवस मनाया

एसडी इंजीनियरिंग में सहिष्णुता दिवस मनाया

Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडी इंजीनियरिंग में सहिष्णुता दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर (ब्यूरो)। एसडी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। अधिशासी निदेशक डॉ. एसएन चौहान ने कहा कि विश्व पटल पर तकनीक ने दुनिया को एक ग्लोबल विलेज बना दिया है, वहीं आपस में नासमझी भी बढ़ी है। भिन्नता को स्वीकारना ही सहिष्णुता है। बहुलता में सहिष्णुता की परख होती है और अल्पता में साहस की। आरएसएस के सह प्रांत संपर्क प्रमुख जयपाल सिंह ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति है। भारत हमेशा से ही शांति और सहिष्णुता का दूत रहा है। मुख्य अतिथि जयंती बहन ने कहा कि आत्मा का न कोई रंग है न भेद न कोई जाति, वह तो सिर्फ परमपिता का अंश है। डॉ. ए कीर्तिवर्धन, होतीलाल शर्मा, राकेश कौशिक, ऋषिराज राही ने कहा कि भौतिक विकास के साथ संकीर्ण मानसिकता बढ़ी है। कार्यक्रम में डॉ एके गौतम, डॉ पारेश कुमार, आरटीएस पुंडीर, मनोज झा, नवीन द्विवेदी, अभिषेक राय, विवेक गुप्ता, विकास कुमार, आशीष बागला, मनोज कुमार, नेहा, मानसी, रुपाली, ऋषभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed