{"_id":"5a0358114f1c1bf3538bc0ab","slug":"111510168593-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को हिरासत में लेने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ को हिरासत में लेने पर हंगामा
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफ को हिरासत में लेने पर हंगामा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। हरियाणा में अंतरराज्यीय गैंग के सदस्यों द्वारा लूटपाट और चोरी कर सोने-चांदी के गहने चरथावल में बेचने का मामला सामने आया है। पानीपत की सीआईए की टीम ब़ुधवार शाम मुख्य आरोपी को लेकर चरथावल पहुंची। मामले में एक सराफा कारोबारी को गाड़ी में बैठा लिया, लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण टीम कस्बे के जिम्मेदार लोगों की सुपुर्दगी में छोड़कर थाने चले गए। उसके बाद सैकड़ों व्यापारियों ने दुकानें बंद कर थाने में हंगामा शुरू किया।
पानीपत समेत हरियाणा के कई जनपदों में लूटपाट और चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को हाल ही में सीआईए टीम ने दबोचा था। उन्होंने पूछताछ के बाद चोरी के माल को चरथावल में दो सराफा कारोबारियों के यहां बेचने की बात कबूल की है। इसी आधार पर हरियाणा पुलिस बुधवार शाम करीब छह बजे दोनों आरोपियों को लेकर चरथावल पहुंची। सीआईए के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण शर्मा के नेतृत्व में सादी वर्दी में दर्जनों पुलिसकर्मी थाना पुलिस को लेकर मेन बाजार में पहुंचे। उनके साथ तीन गाड़ियां थी। आनन-फानन में उन्होंने व्यापारी को गाड़ी में बैठा लिया। इस पर आसपास के व्यापारी एकत्र हो गए। हरियाणा पुलिस थाने पहुंच गई। उसके बाद बाजार के दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर थाने पर जा धमके। उन्होंने थाने में हरियाणा सीआईए टीम का विरोध करते हुए हंगामा किया। उसके बाद पांच लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ टीम ने दोनों आरोपियों से आमना-सामना कराया। करीब दो घंटे चली जद्दोजहद के बाद हरियाणा पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। थाना प्रभारी जीसी शर्मा ने बताया कि हरियाणा में पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के हैं। उनमें से एक कैराना का है। उसकी चरथावल थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर कलां में ससुराल है। तीन दिन पहले सीआईए टीम उसे यहीं से उठाकर ले गई थी। उसने बताया कि करीब दो साल से वह चोरी का माल कस्बे में दो व्यापारियों के यहां बेचता था। हालांकि बृहस्पतिवार को दोबारा टीम ने पूरी-पड़ताल के बाद आने की बात कही है। पूरा मामला हरियाणा से जुड़ा हुआ है।