फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हर हाल में करनी होगी चुनावी डयूटी

हर हाल में करनी होगी चुनावी डयूटी

Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
हर हाल में करनी होगी चुनावी डयूटी
हर हाल में करनी होगी चुनावी ड्यूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगरीय निकाय चुनाव की ड्यूटी हर हाल में करनी होगी। चुनावी ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई भी होगी। चुनाव ड्यूटी में शिक्षकों और शिक्षिकाओं की भी ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें बाल्यकाल देखभाल अवकाश पर गई शिक्षिकाएं भी शामिल है। इस संबंध में बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिन शिक्षिकाओं की चुनावी में ड्यूटी लगी है और वो बाल्यकाल देखभाल के अवकाश पर है, तो भी उन्हें चुनावी ड्यूटी देनी होगी।

नगरीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं। अब नामांकन पत्रों की जांच, वापसी के बाद दस नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। जिले में दूसरे चरण में 26 नवंबर को मतदान होना है। प्रशासन ने चुनाव की ड्यूटी भी लगानी शुरू कर दी है। अन्य विभागों के साथ ही शिक्षा विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों और शिक्षक-शिक्षिकाओं की भी चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इन ड्यूटी में पीठासीन अधिकारी, मतदान कर्मी, मतगणना कर्मी आदि की ड्यूटी शामिल है। शिक्षिकाओं को नवजात शिशु की देखभाल के लिए बाल्यकाल देखभाल अवकाश मिलता है। बेसिक शिक्षा विभाग में ही इन दिनों करीब 44 शिक्षिकाएं इन दिनों इस अवकाश पर है। इन शिक्षिकाओं में से भी कई की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। बीएसए चंद्रकेश यादव ने बताया कि हर शिक्षक और शिक्षिका को चुनावी ड्यूटी करनी अनिवार्य है। इनमें बाल्यकाल अवकाश पर चल रही शिक्षिकाएं भी शामिल है। ऐसा न करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के अलावा एफआईआर की कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed