{"_id":"5995eeb54f1c1b8a2f8b45db","slug":"111502998197-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़प लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़प लिए
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख हड़प लिए
मुजफ्फरनगर। कुछ लोगों ने नगर पालिका कर्मी से उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख रुपये हड़प लिए। अपने रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित पर हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली पर रामपुरी निवासी नगर पालिका कर्मी सन्नी ने उत्तरी सिविल लाईन्स निवासी प्रेमदत्त और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि आरोपियों ने नगर पालिका में उसकी पत्नी की नौकरी लगवाने के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने आरोपियों को एडवांस में दो लाख रुपये दे दिए थे, मगर इसी दौरान कर्मचारी भर्ती निरस्त हो गई। जिस पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये की मांग की। आरोप है कि आरोपी रुपये देने में आनाकानी कर रहे हैं। शुक्रवार को आरोपियों ने हमला कर पीड़ित को घायल कर दिया। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी है।