{"_id":"598cadb24f1c1bb6338b465b","slug":"111502391730-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल ने रिश्वत मांगी, डीएम के जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल ने रिश्वत मांगी, डीएम के जांच के आदेश
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपाल ने 10 हजार रुपये सुविधा शुल्क मांगा
जानसठ/खतौली। जानसठ तहसील के एक लेखपाल ने जमीन में उसका नाम विरासत के रूप में अभिलेखों में दर्ज करने के लिए एक ग्रामीण से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। पीड़ित की शिकायत पर डीएम ने तहसीलदार को जांचकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। तहसीलदार ने लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए शिकायतकर्ता से शपथपत्र ले लिया है।
तहसील जानसठ के गांव तिलौरा निवासी अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह फिलहाल जगत कॉलोनी में रहता है। उसने डीएम को शिकायती पत्र देकर अवगत कराया था कि उसके पिता की मृत्यु 22 जुलाई 2014 को हो गई थी। पिता की मृत्यु के बाद उनकी जमीन पर उसका व अन्य वारिसान के नाम अविवादित विरासत के रूप में भूलेखों में अंकित की जानी है। आरोप है लेखपाल नाम दर्ज करने के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। पीड़ित ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को तहसील में तहसीलदार से मिला। तहसीलदार ने उससे शपथ पत्र मांगा। उसने तहसीलदार को शपथ पत्र सौंप दिया है।