फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   झूला तो पड़ गया अमुवा की डाल पे

झूला तो पड़ गया अमुवा की डाल पे

Thu, 27 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
झूला तो पड़ गया अमुवा की डाल पे
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगीत झूला तो पड़ गया अमुवा की डाल पे... गाकर महिलाओं ने तीजोत्सव का आनंद लिया। शहर हो या गांव तीज की धूम चारों तरफ दिखाई दी। सुबह से ही महिलाएं सज-धजकर झूलने के लिए निकल गई। शहर में कई संस्थाओं ने तीजोत्सव का अलग-अलग आयोजन किया।
विज्ञापन

सावन के महीने में तीजोत्सव की धूम चारों तरफ दिखाई दी। महिलाओं में त्यौहार को लेकर एक अलग ही क्रेज दिखाई दिया। गांव-गांव, गली-गली पेड़ की डालो और बड़े मकानों में पड़े झूलों में महिलाओं ने झूलकर तीज का आनंद लिया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रचलित लोक गीतों की धूम सावन में दिखाई दी। सास-बहू की ठिठौली के गीत हों या शादी के बाद की सहेलियों की वार्तालाप के आधार पर बने लोक गीत, सभी झूलों के साथ सुनाई दिए। महिलाओं ने तीज पर्व पर जमकर आनंद लिया। रोटरी क्लब समर्पण ने तीजोत्सव का आयोजन किया। तीज उत्सव में सावन फैमिली प्रतियोगिता कराई गई। हर्ष बंसल, रिचा बसंल, अमित मित्तल, प्रियंका मित्तल, सचिन गोयल, दीप्ति गोयल, कोमलकांत, चितरंजन पालीवाल, काजल, प्रियंका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, द्वारिकापुरी में तीज के अवसर पर सखी क्रिएशन की ओर से कार्यक्रम हुआ। डॉ पारुल जैन ने कैटवाक शो आयोजित किया। झूला झूलकर और नृत्य कर तीज का आनंद लिया गया। हर्षिता, नियती, कृतिका, परी ने नृत्य में धूम मचाई। केशवपुरी में तीजोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वहीं, अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल महासभा की महिला इकाई ने तीज महोत्सव का आयोजन किया। बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर की गई। सुंदर नाटिका का मंचन हुआ। झूला डालकर गीत गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष निलिमा अग्रवाल, महामंत्री रोमा अग्रवाल, स्नेहलता, मधुलिका मित्तल, प्रिया गोयल, साधना गर्ग, साधना कुच्छल, राधा गर्ग, रश्मि गुप्ता, आरती अग्रवाल, अचला बिंदल आदि रही। नई मंडी में उज्जवल वेलफेयर एसोसिएशन ने तीज उत्सव का आयोजन किया। अध्यक्ष लवी अग्रवाल ने तीज के बारे में बताया। इसप्ता अग्रवाल ने विचार रखे। मेहंदी गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


स्कूलों में हरियाली तीज मनाई
मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल और लीडा किड्स गार्डन में हरियाली तीज पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एसडी ग्लोबल स्कूल में डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों के तीज के बारे में बताया। कोर्डिनेटर पारुल शर्मा ने बच्चों को बताया कि मुख्य रूप से यह त्यौहार महिलाओं का है। इस अवसर पर झूला सजाना, मेहंदी, डांस, कविता आदि प्रतियोगिता हुई। सरकुलर रोड स्थित लीडा किड्स गार्डन में तीजोत्सव मनाया गया। बच्चे हरी और पीली पोशाक में स्कूल आए और नृत्य प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य विनीता चौधरी ने तीजोत्सव के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed