फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   आकाश में दिनभर छाये रहे काले बदरा

आकाश में दिनभर छाये रहे काले बदरा

Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
आकाश में दिनभर  छाये रहे काले बदरा
आकाश में दिनभर छाए रहे काले बदरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आकाश में बादल घुमड़-घुमड़ कर आते रहे। लोग टकटकी लगाकर बारिश का इंतजार करते रहे और बादल बिन बरसे लौट गए। सोमवार को दिनभर यही खेल चलता रहा। कुछ देर के लिए ही बारिश हो पाई। बादलों के छाए रहने से अधिक गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा।

देश के कई हिस्सों में जहां भारी बारिश से बाढ़ के हालात बने हैं, वहीं मुजफ्फरनगर की धरती अभी भी प्यासी है। सावन में जिस तरह की बारिश की अपेक्षा की जाती है वह नहीं हो पा रही है। सोमवार को सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। घने गहरे बादल देखकर लोगों को उम्मीद थी कि झमाझम बारिश होगी, लेकिन कुछ देर के लिए बूंदाबांदी के बाद बादल उड़ गए। दिनभर आकाश में बादल छाए रहने से मौसम में जरूर थोड़ा परिवर्तन हुआ। जनता को गर्मी से छुटकारा मिला रहा। दिन में कई बार काले बादल आए, लेकिन हर बार बिना बरसे ही निकल गए। बरसात के मौसम में यहां अब तक जोरदार बारिश नहीं हो पाई है। इसी कारण गर्मी से भी राहत नहीं मिली है। आम जनता को इंतजार है कि कब झमाझम बारिश होगी और यहां धरती की प्यास बुझेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed