{"_id":"59764a864f1c1b833f8b464d","slug":"111500924550-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के प्रति बच्चों को जागरुक करें अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के प्रति बच्चों को जागरुक करें अध्यापक
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञान के प्रति बच्चों को जागरुक करें अध्यापक
जानसठ। डीएवी इंटर कालेज के सभागार में आयोजित जिला विज्ञान क्लब की बैठक में छात्र और छात्राओं में विज्ञान के प्रति रुचि कम होने पर चिंता जताई गई। जिला समन्वयक डॉक्टर विकास शर्मा ने छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने के टिप्स बताए।
सोमवार को कॉलेज के सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर जिला विज्ञान क्लब की ओर से खतौली व जानसठ क्षेत्र के इंटर कालेजों के प्रधानाचार्य वह विज्ञान के अध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीआईसी मुजफ्फरनगर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमेशचंद शर्मा ने कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि कम होना चिंता का विषय है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों में अध्यापकों को छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में जिला समन्वयक एसडी इंटर कालेज मीरापुर के प्रधानाचार्य विकास शर्मा, डीएवी इंटर कालेज जानसठ के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने कहा कि छात्रों को विज्ञान के प्रति जागरूक करने से ही देश का विकास हो सकता है। बैठक में गोमती कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या हिमांशु, आर्य जनता इंटर कालेज भोपा के प्रधानाचार्य पहलाद सिंह, जय गोपाल आदि मौजूद रहे।