{"_id":"596921384f1c1b937a8b456a","slug":"111500062008-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में कोताही पर नपेंगे अफसर: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में कोताही पर नपेंगे अफसर: कमिश्नर
Updated Sat, 15 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में कोताही पर नपेंगे अफसर
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि जिला अस्पतालों की स्थिति में गुणात्मक सुधार लाया जाए। अस्पतालों में गंदगी और कर्मियों के व्यवहार में बदलाव की आवश्यकता है।
कलक्ट्रेट सभागार में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य क फटकार लगाते हुए मंडल की स्वास्थ्य सेवाओं में समयबद्ध और गुणात्मक सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओपीडी सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए कहा। सहारनपुर जिला अस्पताल का दृष्टांत देेते हुए कहा कि अस्पताल में सभी सुविधा एवं संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आम आदमी को नहीं मिल पा रहा है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लघु एवं सीमांत किसानों का फसली ऋण मोचन करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर लें।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गड्ढामुक्त अभियान में और अधिक तेजी लाई जाए। उन्होंने कांवड़ मार्ग के निर्माण कार्यों की धीमी गति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने मंडल के सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों, नगर आयुक्त सहारनपुर को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में सर्वें कराकर सामुदायिक शौचालयों की स्थापना कराएं। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी मुजफ्फरनगर को चेतावनी देते हुए समस्त कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त डॉ आभा गुप्ता, उदई राम, डीएम जीएस प्रियदर्शी, डीएम शामली इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ सहारनपुर संजीव रंजन, सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, अपर जिला मजिस्ट्रेट सहारनपुर एसके दूबे सहित समस्त मंडलीय स्तर के अधिकारी मौजूद थे।