{"_id":"594584214f1c1b615d8b4950","slug":"111497728033-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ को घेरा
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित कटौती के विरोध में एसडीओ को घेरा
खतौली(मुजफ्फरनगर)। भारतीय किसान मजदूर मंच के कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में एसडीओ का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग को लेकर सोमवार को बिजलीघर पर तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
मंच के नगराध्यक्ष वकील अहमद के नेतृत्व में शनिवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर बिजलीघर पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर एसडीओ मनोज कुमार का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रमजान के महीने में भी बिजली आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं की जा रही है। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से रोजेदारों के अलावा आम जनता का गर्मी से हाल बेहाल हो रहा है। बिजली बाधित होने से लोग पेयजल आपूर्ति को भी तरस रहे हैं। वकील अहमद ने एडीओ को चेतावनी देते हुए कहा कि अघोषित बिजली कटौती पर प्रतिबंध नहीं लगा तो वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर बिजलीघर पर कर्मचारियों को बाहर निकालकर दफ्तरों में तालाबंदी कर देंगे। एसडीओ ने आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को बमुश्किल शांत किया। प्रदर्शनकारियों में इंजीनियर उस्मान अहमद, इकबाल इदरीसी, डॉ. सरवर, नईम, काजी फसीह अख्तर, उस्मान भैंसी, राशिद कस्सार, सलीम मंसूरी, आरिफ मंसरी, वसीम खान, सलीम मलिक, हसनुददीन अब्बासी, मुंत्याज सैफी, मंगता, आजाद, शमीम अब्बासी आदि शामिल रहे।