{"_id":"59442fe84f1c1bca348b465b","slug":"111497640936-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर तक आ सकती है राज्यरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर तक आ सकती है राज्यरानी
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नॉर्दन रेलवे अधिकारियों और सांसदों की हुई मीटिंग में दिल्ली-मेरठ वाया सहारनपुर मंडल क्षेत्र में रेल संचालन को लेकर मंथन किया गया। केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर क्षेत्र के लिए कई मांगे अधिकारियों के समक्ष रखी हैं। इस दौरान मेरठ से टपरी तक रेलवे दोहरीकरण के कार्य का रिव्यू देखा गया। कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए राज्यमंत्री लोगों के साथ बैठक करेंगे।
रेलवे अधिकारियों के साथ केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री डॉ बालियान और सांसद हुकम सिंह ने मीटिंग की। जिसमें दिल्ली-मेरठ वाया सहारनपुर मंडल रेलवे लाइन और ट्रेनों को लेकर मंथन किया गया। राज्यमंत्री ने अधिकारियों से मेरठ-टपरी तक के दोहरीकरण की जानकारी लेने के साथ उसका रिव्यू देखा। इसके बाद अधिकारियों के समक्ष मुजफ्फरनगर, खतौली क्षेत्र के लिए कई मांगे रखी हैं। जिसमें मेरठ तक आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन को सहारनपुर तक किया जाए, ताकि मुजफ्फरनगर के लोगों को भी लाभ मिले। नौचंदी में कोच बढ़ाए जाएं। वहीं, मुजफ्फरनगर में दो एक्सप्रेस ट्रेन नहीं रुकती हैं।
इनमें बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस और बलसाड़ से हरिद्वार एक्सप्रेस जिले से अप-डाउन में रनथ्रू गुजरती हैं। इनका स्टॉप दिया जाए। सहारनपुर से चलने वाली कुछ पैसेंजर ट्रेनों में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इनमें यह सुविधा मुकम्मल की जाए। राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने बताया कि अधिकारियों ने कुछ मांगों पर सकारात्मक संकेत दिए हैं। जिन्हें पूरा करने से पहले रेलवे बोर्ड सर्वे कराएगा। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।