{"_id":"60b67fb48ebc3e40c706b5bb","slug":"1103-people-of-18-44-years-got-vaccinated-in-the-district-muzaffarnagar-news-mrt5408703179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 पार 1103 ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 पार 1103 ने लगवाया टीका
विज्ञापन
जिले में 18-44 वर्ष के 1103 लोगों ने लगवाया टीका
मुजफ्फरनगर। जिले में मंगलवार से 18 वर्ष से 44 वर्ष तक नागरिकों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हुआ। जिले में पहले ही दिन 18 से पार 1103 लोगों ने टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका लगवाया। युवाओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
जिले में स्वास्थ्य विभाग ने 14 स्थानों पर विशेष टीकाकरण शिविर लगाए। जिनमें 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण किया गया। कचहरी स्थित सर्विस क्लब में विशेष शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने फीता काटकर किया। इन 14 विशेष टीकाकरण शिविर में न्यायिक विभाग, प्रशासनिक विभाग, पुलिस विभाग व मीडिया कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया। डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जनपद में सभी को अपनी बारी आने पर टीका लगवाना चाहिए। कोरोना योद्धा पत्रकारों को शासन के दिशा निर्देशानुसार टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह, सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार, सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह, डॉ गीतांजलि वर्मा आदि मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को इन शिविरों के अलावा 59 शिविर भी लगाए गए थे, जहां 45 वर्ष से अधिक आयु के 5649 लोगों को टीकाकरण किया गया, जिनमें से 5269 लोगों को प्रथम टीका लगाया गया तथा 380 लोगों को दूसरा टीका लगाया।
विज्ञापन
सभी को टीका लगवाना चाहिए
मुजफ्फरनगर। युुवाओं ने नागरिकों से वैक्सीनेशन का आह्वान किया है। जिला चिकित्सालय में टीका लगवाने आए आर्यपुरी निवासी अथर्व तायल ने बताया कि वैक्सीन लगवाते समय किसी भी प्रकार का कोई दर्द नहीं हुआ। वैक्सीन लगते समय पता भी नहीं चला की वैक्सीन कब लग गई। सर्विस क्लब में टीका लगवाने आए अभिलाष और युक्ति मित्तल भी वैक्सीन लगवाने के बाद उत्साहित दिखाई दिए। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए।
खतौली में 91 युवाओं ने कराया टीकाकरण
खतौली। सीएचसी पर युवाओं में टीकाकरण कराने के लिए उत्साह देखने को मिला। अभिषेक अरोरा ने युवाओं से आग्रह किया कि वह अपना रजिस्ट्रेशन कराए और कोविड़ की चेन तोड़ने के लिए टीकाकरण कराए। इशिका ने कहा कि टीकाकरण कराने के लिए काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। आज वह प्रतीक्षा समाप्त हो गई। हर नागरिक का वैक्सीनेशन जरूरी है। प्रह्लाद सिंह मेमोरियल ग्रुप ऑफ कालेज खतौली के चेयरमेन डॉ. विकास कुमार पुंडीर ने अपनी पत्नी कावेरी सिंह के साथ सीएचसी पहुंच कर टीकाकरण कराया। युवाओं से आग्रह किया कि वह टीका हर हाल में लगवाए। लोगों को इसके लिए प्रेरित करें। डॉ पुष्पेंद्र ने बताया कि 18 से पार 91 लोगों का टीकाकरण किया गया है।