{"_id":"62322eca39398f2d6a7d3c47","slug":"110-buses-put-on-special-duty-of-holi-muzaffarnagar-news-mrt58079387","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली की विशेष ड्यूटी में लगाईं 110 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली की विशेष ड्यूटी में लगाईं 110 बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में गई 77 रोडवेज बसें वापस आ र्गइं हैं। अभी 18 बसें आनी बाकी हैं। वापस लौटी सभी बसों को होली पर्व के मद्देनजर लंबी दूरी के यात्रियों की सेवा में लगाया गया है। सभी बसें दस दिन बाद मुजफ्फरनगर डिपो में वापस लौटेंगी। 77 के अलावा 33 बस क्षेत्रीय रूट पर लगाई गई है। होली पर ड्यूटी के मद्देनजर चालक व परिचालकों को भी सख्त हिदायत दी गई है।
चुनाव आयोग के आदेश पर जिले से 97 रोडवेज की बसों को विधानसभा चुनाव में कर्मचारियों को इधर से उधर लाने ले जाने के लिए भेजा गया था। यह सभी बस चुनाव ड्यूटी में चले जाने के बाद यात्रियों को भारी परेशानी हो रही थी। विशेष तौर पर मुजफ्फरनगर से लंबी दूरी पर जाने वाले यात्री बेहद परेशान थे। क्योंकि दूर जाने के लिए ट्रेन में आरक्षण कराना होता है। इस प्रक्रिया को काफी समय पहले पूरा करना होता है इसके बाद ही ट्रेन में सीट आरक्षित हो पाती है। चूंकि होली पर्व पास है और इस पर्व पर सभी लोग अपने घर जाकर त्योहार मनाना चाहते है तो रोडवेज विभाग पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ जाती है। इसी को देखते हुए चुनावी प्रक्रिया समाप्त कर वापस लौटी 77 बसों के अलावा डिपो में पहले से मौजूद 33 बसों को जनपद से जुड़े जनपदों में जाने के लिए रूट निर्धारित कर चलाना शुरू किया है।
-
इन रूट पर लगाईं बसें
बस रूट
5 हरिद्वार से लखनऊ
10 देहरादून से दिल्ली
2 दिल्ली से हरिद्वार
6 हरिद्वार से आगरा
12 हरिद्वार से बरेली
30 मुजफ्फरनगर से पानीपत, करनाल व हरिद्वार
3 मुजफ्फरनगर से चंडीगढ़
4 मुजफ्फरनगर से शामली, लखनऊ व मेरठ-वाया मेरठ तथा मुरादाबाद।
8 मुजफ्फरनगर से कांधला, हरिद्वार मार्ग।
30 बसों को मुजफ्फरनगर जिले से जुड़े जनपदों के मार्गों पर लगाया गया है।
चुनाव ड्यूटी से 77 बस लौटी हैं, अभी 18 बसों का आना शेष है। जो बस वापस आई हैं, उन्हें होली पर्व पर लंबी दूरी वाली दस व आसपास जिलों को भेजी बसों को तीन दिन का रूट चार्ट दिया गया है। यह सभी होली के बाद अपना सफर तय कर वापस आएंगी। - राज कुमार तोमर, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी।