फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   11 members elected unopposed in the district plan

जिला योजना में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, 13 के लिए चुनाव

Tue, 31 Aug 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
11 members elected unopposed in the district plan
मुजफ्फरनगर। जिला योजना समिति में जिला पंचायत से सदस्यों का निर्वाचन होना है। इसमें छह वर्गों में विभाजित 24 सदस्य पदों में से दो वर्गों में 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, चार वर्ग के 13 पदों पर निर्वाचन तीन सितंबर को सुबह आठ बजे से तीन बजे तक डीएम कोर्ट में होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम चंद्रभूषण सिंह द्वारा जिला योजना समिति के लिए जिला पंचायत से सदस्यों के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। इसमें जिला पंचायत से कुल 24 सदस्यों का वर्गवार निर्वाचन जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में किया जाना है। इसमें अनारक्षित वर्ग में नौ, अनुसूचित जाति वर्ग में तीन, अन्य पिछड़ा वर्ग से चार, अनारक्षित महिला वर्ग में पांच, अनुसूचित जाति महिला वर्ग में एक और अन्य पिछड़ा महिला वर्ग में दो सदस्यों का निर्वाचन कराया जाना है। इन 24 पदों के लिए जिला योजना समिति के लिए 28 नामांकन पत्र दाखिल किए गये थे, इनमें जिला पंचायत में सत्ता पक्ष के 24 सदस्यों ने नामांकन किया, तो विपक्षी खेमे से चार सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

मंगलवार को नाम वापसी का दिन था, लेकिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अनारक्षित के नौ और अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के दो पदों पर सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। अब 13 पदों पर 17 प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। निर्विरोध चुनाव जीतने वाले जिला पंचायत सदस्यों में अनारक्षित वर्ग से अमरकांत, अमित, अरुण, तुषार चौहान, भगवान शर्मा, मनोज, रिहान अली, विजय कुमार और विरेन्द्र उर्फ बिल्लू शामिल हैं वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग महिला में फरहाना पत्नी शाहनजर और साबिदा पत्नी मूसा जिला योजना समिति में सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अनारक्षित वर्ग महिला के चार पदों के लिए पांच प्रत्याशियों आरिफा, गुड्डी, जरीन, बालेश्वरी, वंदना वर्मा और हुसनो के बीच चुनाव होगा वहीं अनुसूचित जाति वर्ग के तीन पदों के लिए चार प्रत्याशी प्रवीण कुमार, विकास, शौकीन और सचिन तथा अनुसूचित जाति वर्ग के एक पद के लिए सत्ता पक्ष की सुरेशना पत्नी कमल और विपक्ष की अनुराधा पत्नी संजय कुमार के बीच मुकाबला होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं, इनमें इमरान, तरुण कुमार, प्रमोद कुमार, रजत और शाहनवाज ककरौली शामिल हैं।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत संजीव कुमार ने बताया कि 13 पदों के लिए 17 प्रत्याशियों के बीच तीन सितंबर को मतदान डीएम कोर्ट में प्रात: आठ बजे से तीन बजे तक होगा। तीन बजे के बाद मतगणना और फिर परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव में जिला पंचायत के 43 सदस्य अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed