{"_id":"588ba1504f1c1ba333cf7233","slug":"11-back-handbills","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 ने वापस लिए परचे, मैदान में रह गए 80 प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 ने वापस लिए परचे, मैदान में रह गए 80 प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
elections
- फोटो : DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन वापसी के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। पूर्व सांसद कादिर राना सहित 11 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। पुरकाजी से सपा प्रत्याशी उमा किरण ने सीट गठबंधन में कांग्रेस पर जाने के बाद भी मैदान नहीं छोड़ा है, उन्हें चुनाव चिह्न सपा की साइकिल मिल गई है। अब कुल 80 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
जिले की छह विधानसभा सीटों पर 95 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें जांच के दौरान चार प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे। शुक्रवार को नामांकन की वापसी के दिन बुढ़ाना सीट से पूर्व सांसद कादिर राना, देवराज, बिजेंद्र ने अपना पर्चा वापस ले लिया। कादिर राना की पत्नी सईदा बेगम बुढ़ाना से बसपा की प्रत्याशी हैं। अब इस सीट पर 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। खतौली सीट पर नीरज कुमार ने अपना नाम वापस लिया है, यहां भी 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
शहर सीट पर बसपा प्रत्याशी राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा और सपा प्रत्याशी गौरव स्वरूप के भाई सौरव स्वरूप ने अपना नाम वापस लिया है। इस सीट पर 16 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। मीरापुर सीट पर नजर मोहम्मद के नाम वापस लेने के बाद 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। चरथावल में सपा प्रत्याशी मुकेश की पत्नी मीनू और बसपा प्रत्याशी नूरसलीम राना की पत्नी सामिया ने अपना नामांकन वापस लिया है, यहां अब 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।
विज्ञापन
पुरकाजी सीट पर विक्रांत और सुरेंद्र ने नाम वापस ले लिया है, यहां भी अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस के दीपक कुमार के आने के बाद भी सपा प्रत्याशी उमाकिरण ने नामांकन वापस नहीं लिया। यही नहीं उन्हें साइकिल का निशान भी मिल गया है। ऐसे में गठबंधन में खटास के हालात भी पैदा हो सकते हैं। नामांकन वापसी के बाद जिले की छह सीटों पर अब 80 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं।