{"_id":"627bfc979d8ec54a36146173","slug":"11-25-lakh-fine-on-13-companies-muzaffarnagar-news-mrt588199558","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक माप विज्ञान विभाग ने किया 13 कंपनियों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक माप विज्ञान विभाग ने किया 13 कंपनियों पर जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधिक माप विज्ञान विभाग ने ई-कामर्स की 13 कंपनियों पर अलग-अलग मामलो में कार्यवाही करते हुए 11.25 लाख का शमन शुल्क वसूला है।
वरिष्ठ निरीक्षक हरीश कुमार प्रजापति ने बताया कि अनवेषण फार्म टेक प्राइवेट लिमिटेड ने ऑनलाइन बेचे गए 500 मिली घी के पैक पर मात्रा के अनुरूप भार की घोषणा अमानक इकाई औंस में अंकित मिली।
नोटिस दिए जाने के बाद कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर नियमों का आवश्यक अनुपालन भी सुनिश्चित किया। शमन के रुप में एक लाख पांच हजार भुगतान किया।
बंगलूरू की कंपनी ट्रयूवेट वेलनेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बीवरेज कम्बो पैक पर मात्रा न बताने के कारण एक लाख 50 हजार का शमन लगाया गया। लिवाइस ब्रांड से जींस बेचने वाली कंपनी के ऑनलाइन पोर्टल पर साइज की निश्चित घोषणा न पाए जाने पर एक लाख पांच हजार का शमन लगा। अमेजन कंपनी पर को दो अलग-अलग मामलों में एक-एक लाख का शमन शुल्क लगाया गया। बिसलेरी इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने विशेष और मंहगे पैकेज पर मात्रा की घोषणा विधि के अधीन निर्धारित तरीके से न करने पर 50 हजार रुपये का शमन भुगतान किया गया।
वाइल्ड चाइल्ड इंटरप्राइेजेज की ओर से चाकलेट की ऑनलाइन मात्रा घोषित न करने एवं हैप्पी आइजर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा दिवाली गिफ्ट हैंपर में रखे उत्पादों की सही जानकारी साझा न करने पर 75-75 हजार रुपये का शमन शुल्क लगाया गया।
विज्ञापन
योगा-मैट का साइज अमानक इकाई इंच में अंकित करने पर मुंबई की गोकी टेक्नॉलोजी प्राइवेट लिमिटेड, बोरोसिल ब्रांड की कंपनी द्वारा डिनर सेट में रखे गए कुल उत्पादों की संख्या न बताने और साइज की अमानक इकाई में घोषणा करने पर 70-70 हजार रुपये का शमन लगाया गया। मुंबई की ही अमर टी प्राइवेट लिमिटेड से चाय की मात्रा की सटीक जानकारी न देने और नाइका द्वारा क्लीनिंग बार की भ्रामक मात्रा बताये जानें पर 50-50 हजार रुपये शमन शुल्क लगाया गया।
घरेलू पशुओं के लिये डिब्बाबंद आहार बेचने वाली दिल्ली की गिटवाको फॉर्मस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा अपने पोर्टल पर मूल्य के सापेक्ष केवल प्रति पाउच घोषणा की गई, जो कि पैकेज के अंदर रखे गए उत्पाद की निश्चित मात्रा का समाधान नहीं कराती। कंपनी को एक लाख 25 हजार का शमन भुगतान करना पड़ा। विधिक माप विज्ञान विभाग सहारनपुर संभाग की सहायक नियंत्रक स्वाति कौशिक ने शमन आदेश पारित किए हैं। शमन शुल्क का भुगतान कंपनियों द्वारा किया जा चुका है।