{"_id":"66009e662e5f8cbbfa0da1b4","slug":"108-and-102-ambulance-services-will-be-on-high-alert-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-119366-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हाई अलर्ट पर रहेंगी 108 व 102 एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस सेवा को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपात स्थिति में कॉल करने पर कुछ ही मिनट में एंबुलेंस सेवा आपकी मदद के लिए पहुंचेगी। त्योहार के दौरान 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाएं 24 घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी।
जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 108 एवं 102 एंबुलेंस सेवाओं के संचालन की जिम्मेदारी ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज को दी गई है। एंबुलेंस सेवा प्रदाता संस्था के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने बताया कि होली को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। 108 एंबुलेंस विशेष रूप से चिह्नित किए गए स्थानों, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों व थानों के नजदीक मौजूद रहेगी। जिससे आपात स्थिति में मरीजों को प्राथमिक इलाज उपलब्ध होने के साथ ही एंबुलेंस के माध्यम से जल्द निकटतम अस्पताल पहुंचाया जा सके।
-- -- -- -- -- -- --
इनसेट
जीवनरक्षक औषधि के साथ प्रशिक्षित स्टाफ
उन्होंने बताया कि सड़क या अन्य कोई दुर्घटना होने, जलने, हार्ट, सांस, लिवर, किडनी, पेट दर्द, स्किन से सम्बंधित या अन्य कोई भी समस्या होने पर 108 नंबर पर तत्काल सूचना दी जा सकती है। 108 एम्बुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचकर सेवा देगी। सभी एम्बुलेंस में जीवन रक्षक दवाओं के साथ इमरजेंसी सुविधाएं व प्रशिक्षित स्टाफ उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए 102 एंबुलेंस
होली के त्योहार के दौरान गर्भवती महिलाओं व दो साल तक बच्चों को सेवाएं देने के लिए 102 एंबुलेंस सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। जिले में 108 सेवा की 33 और 102 सेवा की 24 एंबुलेंस 24 घंटे संचालित हैं। आवश्यकता पड़ने 102 या 108 पर कॉल करके नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा प्राप्त की जा सकती है।