फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   corona in Muzaffarnagar: 107 people, including jail superintendent, found corona infected

मुजफ्फरनगर: सरकारी दफ्तरों में पहुंचा कोरोना, जेल अधीक्षक समेत 107 नए संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona in Muzaffarnagar: 107 people, including jail superintendent, found corona infected
कोरोना से बेपरवाह बिना मॉस्क के लगाये बाजार मे घूमती महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में कोरोना का संक्रमण थम नहीं रहा है। गुरुवार को 107 नए केस मिले। जेल अधीक्षक एके सक्सेना और उनके पिता, मां भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। कवाल की अस्थायी जेल में 23 नए बंदी भी पॉजिटिव पाए गए।

विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय के आरआई समेत सात कर्मचारी और संक्रमित मिले। एआरटीओ विनीत मिश्रा पहले ही पॉजिटिव आए थे। एआरटीओ कार्यालय को दो दिनों के लिए और बंद कर दिया। मुख्य डाकघर लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर कराई गई जांच में 107 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। जिला जेल में पांच केस आए। जेल अधीक्षक एके सक्सेना और उनके पिता, मां भी संक्रमित मिले हैं। दोनों की तबीयत कई दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। उन्हें होम आइसोलेट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय के आरआई अनुराग शर्मा समेत सात कर्मचारी और पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा रामपुरी में पांच, कवाल जेल में 23 बंदी, पटेल नगर में दो, ब्रहमपुरी में दो, गंगारामपुरा में चार, भोपा रोड पर दो, रहकड़ा में चार, नंगला बुजुर्ग में चार मरीज मिले हैं।

छपार, अलमासपुर, कूकड़ा, वहलना, गादला, खतौली डिपो, लडवा, गोयला, गांधी कालोनी, मीरापुर, हनुमान चौक, आदर्श कालोनी, आर्यपुरी, सूरज विहार, पटेलनगर, मल्हूपुरा, आर्यपुरी, आबकारी मोहल्ला, जाट कालोनी, गंगारामपुरा, हरिवृंदावन सिटी, ब्रहमपुरी, अग्रसेन विहार, सिविल लाइन, एटूजेड कालोनी, नई मंडी, एलआईसी आफिस, कंबलवाला बाग, अकबरगढ़, अलीपुर अटेरना में भी मरीज मिले है।

टोटल केस 2377, एक्टिव मरीज 783
जनपद में अब तक कोरोना के 2377 केस मिल चुके हैं, जिनमें से 1566 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 783 एक्टिव केस है। जो कोविड अस्पताल में भर्ती और होम आईसोलेट हैं।

बीते दस दिनों में मिले 812 मरीज
जनपद में बीते दस दिनों में रोजाना पचास से अधिक नए केस मिल रहे हैं। दस दिनों में 812 मरीज मिल चुके हैं।

दिनांक मिले मरीज
24 अगस्त 65
25 अगस्त 47
26 अगस्त 48
27 अगस्त 72
28 अगस्त 55
29 अगस्त 133
30 अगस्त 66
31 अगस्त 61
1 सितंबर 89
2 सितंबर 69
3 सितंबर 107

सरकारी दफ्तरों में पहुंचा कोरोना
 बीते दिस दिनों में कोरोना का संक्रमण सरकारी दफ्तरों तक पहुंच गया है। पुलिस, नगर पालिका, डाकघर, एआरटीओ, स्वास्थ्य विभाग, बिजली, रोडवेज आदि विभागों के अफसर और कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। इन दफ्तरों का काम प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों में भय व्याप्त है।

लापरवाही ही हद है, अब भी नहीं संभल रहे
कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। सबसे अधिक केस शहर में पाए गए हैं। शहर की एक भी कालोनी ऐसी नहीं बची है, जहां कोरोना का मरीज न मिला हो, बावजूद इसके लोग लापरवाह बने हैं। नागरिक अब भी नहीं संभल रहे हैं।

बाजार में लगातार भीड़ उमड़ रही है। लोग सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं कर रहे हैं। यहां तक की मास्क का प्रयोग भी नहीं हो रहा है। लोग भीड़ में आकर अपने घर कोरोना का संक्रमण लेकर जा रहे हैं। किसी को भी पता नहीं लग रहा है कि उन्हें संक्रमण कहां से लगा। बीमार होने पर अपनी गलती का अहसास होता है। बृहस्पतिवार को भगत सिंह रोड, झांसी रानी चौक, शिव चौक पर भीड़ रही।

कारागार में सबसे अधिक फैला कोरोना
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार और कवाल की अस्थायी जेल में सबसे अधिक कोरोना का संक्रमण फैला है। अब तक दोनों स्थानों पर 390 कोरोना के केस मिल चुके हैं। इनमें जेल के अफसर और कर्मचारियों के अलावा बंदी भी शामिल है। जिला कारागार में 224 और कवाल की अस्थाई जेल में 166 बंदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

दो दिनों में शुरू होगा नया कोविड अस्पताल
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण बढ़ने और रोजाना पचास से लेकर एक सौ से अधिक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में भी हड़कंप मचा है। नए कोविड अस्पताल की तैयारी की जा रही है। सीएमओ डॉ प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि दो दिनों में द्वारिका सिटी में बनाया गया 200 बेड का नया कोविड अस्पताल शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed