{"_id":"5cb4ca04bdec2214492aa449","slug":"101555352068-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति की पारी खेलेंगे श्याम सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति की पारी खेलेंगे श्याम सिंह यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमडीए के वीसी पद से हुए थे सेवानिवृत्त
मुजफ्फरनगर। एमडीए के पूर्व वीसी श्याम सिंह यादव अब राजनीति के खिलाड़ी भी बनेंगे। मुजफ्फरनगर से यूपी की पीसीएस सेवा से रिटायर हो चुके यादव को लोकसभा चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती ने जौनपुर से गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। 90 के दशक में वह लंबे समय जानसठ के एसडीएम रहे। जिले में अपने कार्यकाल में उनका कई विवादों से भी नाता रहा।
पूर्व पीसीएस अधिकारी श्याम सिंह यादव को बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने जौनपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से तीन वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए यादव को टिकट दिए जाने से उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। वर्ष 1991-92 में यादव जानसठ तहसील के एसडीएम रहे। कार्यप्रणाली को लेकर उनका विवादों से भी ताल्लुक रहा। घुड़सवारी और निशानेबाजी में उनकी विशेष रुचि रही। उन्होंने जिले में ही शूटिंग में विशेष प्रशिक्षण लिया और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते। जिला राइफल एसोसिएशन को सक्रिय बनाने में उनकी अहम भूमिका रही। वर्ष 2016 में यादव यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। सूबे के चर्चित पीसीएस अफसरों में उनकी गिनती रही। वर्ष 2013 में वह एमडीए के वीसी नियुक्त हुए। यहीं से उन्होंने अपनी पीसीएस सेवा की अंतिम नौकरी की। जिले में कई विवादों में उनका नाम सुर्खियों में रहा।
चाचा से मिली राजनीति की प्रेरणा
मुजफ्फरनगर। जौनपुर जिले के मड़िय़ाहू ब्लाक के गांव रानीपट्टी के मूल निवासी श्याम सिंह यादव ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमएससी और एलएलबी उत्तीर्ण की। वर्ष 1982 में पीसीएस अफसर बने। उनके चाचा दयाशंकर यादव 40 साल मडिय़ाहू के ब्लाक प्रमुख रहे। उन्हीें से उन्हें राजनीति में भागीदारी की प्रेरणा मिली।