{"_id":"5ca4fc7ebdec2214757c5951","slug":"101554316414-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण के मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले जनपद के मतदान को लेकर जिला प्रशासन की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। बुधवार को अफसरों ने मॉकपोल कर बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीपीपैट की जांच कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव ड्यूटी में लगे इंजीनियर्स को मतदान के दौरान व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
जनपद में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अजय शंकर पांडेय ने बुधवार को अफसरों के साथ नवीन मंडी स्थल पहुंचकर चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने खुद मॉकपोल कर मतदान में काम आने वाली बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीपीपैट को चेक करते हुए बैलेट यूनिट में बैलेट लगाए जाने के बाद ईवीएम के बटन जांचे। डीएम ने चुनाव ड्यूटी में लगे इंजीनियर्स से कहा कि ईवीएम से जुड़े कार्य जल्दबाजी में न कर पूरे ध्यान से किए जाएं। ईवीएम में प्रत्याशियों के चुनाव सिंबल लोड करते समय भी पूरी सतर्कता बरतते हुए सिंबल लोड होने के बाद वीवीपैट से निकलने वाली पर्चियों से बटन दबाए जाने का मिलान करने के निर्देश दिए, ताकि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी भी तरह की परेशानी न होने पाएं। इसके साथ ही उन्होंने ईवीएम से जुड़ी वीवीपैट में पेपर लोडिंग भी समय से कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार के साथ ही जनपद पुलिस के अफसर भी मौजूद रहे।
नवीन मंडी स्थल में चल रहीं तैयारियां
मुजफ्फरनगर। नवीन मंडी स्थल में विधानसभा बुढ़ाना, चरथावल, खतौली व मुजफ्फरनगर की ईवीएम में बैलेट लोडिंग और वीवीपैट में सिंबल लोडिंग व सीलिंग की तैयारियां चल रहीं हैं। इसके साथ ही मतदान के बाद ईवीएम व वीवीपैट रखे जाने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार करने की तैयारियां भी चल रही हैं।
विज्ञापन
शहर में निकाला फ्लैगमार्च
मुजफ्फरनगर। 11 अप्रैल को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को शहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। शहर के तीनों थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में आईटीबीपी के जवानों के साथ फ्लैग मार्च कर असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह की गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया, मंडी सीओ योगेंद्र सिंह के साथ ही शहर कोतवाल इंस्पेक्टर अनिल कपरवान, मंडी कोतवाल इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और सिविल लाइंस थाना इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च निकाला।