फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संजली के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग

संजली के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग

Sun, 23 Dec 2018 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
संजली के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग
देवबंद (सहारनपुर)। आगरा में दसवीं कक्षा की छात्रा संजली की पेट्रोल छिड़ककर हत्या किए जाने के विरोध में शनिवार को बहुजन मुक्ति पार्टी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर हत्यारों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी ने एसडीएम कार्यालय द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजे ज्ञापन में बताया कि आगरा के लालरू गांव में पांच दिन पूर्व 10वीं कक्षा की छात्रा संजली को कुछ युवकों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। जिसकी 20 दिसंबर को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में मौत हो गई थी। घटना दिल दहलाने तथा मानवता को शर्मसार कर देने वाली है, लेकिन पांच दिन गुजरने के बाद भी पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। न ही हत्यारों का कोई सुराग लगा है। जिस कारण जनता का सरकार के ऊपर से विश्वास उठ चुका है। संगठन ने राष्ट्रपति से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने तथा संजली के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिलाने की मांग की है। साथ ही संजली के परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव शिवकुमार गौतम, दुर्गेश सिंह, सावन लहरी, लविश धीमान, अर्जुन, राहुल, आस मौ. चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed