{"_id":"5c154f0abdec22571e769afa","slug":"101544900362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मी-टू के आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई: राहुल रॉय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मी-टू के आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई: राहुल रॉय
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मी-टू के आरोपियों पर हो कड़ी कार्रवाई: राहुल रॉय
मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेता राहुल रॉय ने फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे मी-टू कैंपेन का समर्थन करते हुए इसके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।
शनिवार को शहर के एक होटल में एंकायलॉजिंग स्पॉंडिलाइटिस को लेकर आयोजित कार्यक्रम में आए राहुल रॉय ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वे मी-टू कैंपेन के तहत यौन दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के मामलों को सामने ला रहीं महिलाओं को सलाम करते हैं। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच जैसे मामलों में भी पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बारे में बात करते हुए कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम ही देश की सही स्थिति को स्पष्ट करेंगे। हालांकि, मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरी दुनिया में देश की छवि मजबूत हुई है। अपने फिल्मी कॅरियर के बारे में राहुल ने कहा कि वर्ष 2019 में उनकी पांच फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इससे पहले आशिकी की जबरदस्त कामयाबी के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्मों का चयन करने में उनसे बड़ी चूक हुई, जिसके चलते वे शुरूआती सफलता का लाभ नहीं ले सके। इसके बाद निजी कारणों से वे नौ साल तक बॉलीवुड से दूर रहे। उन्होंने बताया कि फिल्में उनका पहला प्यार हैं और अब तक वे 64 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने हालिया दौर के फिल्म अभिनेताओं में रणवीर कपूर, रणवीर सिंह, वरुण धवन तथा आयुष्मान खुराना को पहली पसंद बताया।