फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   टेनिस टूर्नामेंट से प्रेरित होगी बेटियां:बीएस चौहान

टेनिस टूर्नामेंट से प्रेरित होगी बेटियां:बीएस चौहान

Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
टेनिस टूर्नामेंट से प्रेरित होगी बेटियां:बीएस चौहान
टेनिस टूर्नामेंट से प्रेरित होगी बेटियां:बीएस चौहान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधि आयोग के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान ने कहा कि खेल अनुशासन और देश भक्ति का जज्बा जगाते है। जिले में आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में देश-विदेश की महिला खिलाड़ियों का जुटना बेटियों को प्रेरित करेगा।
सर्विस क्लब में सिंगल्स और डबल्स के फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक भूषण और विधि आयोग के चेयरमैन बलबीर सिंह चौहान ने विजेता खिलाड़ियों सर्बिया की नतालिजा कोस्टिक और डबल्स फाइनल विजेता इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी एवं चीन की दन नी वांग को ट्राफी प्रदान की। सिंगल्स की उप विजेता स्लोवाकिया की टेरेजा मिहालिकोवा तथा डबल्स की उप विजेता जोड़ी जापान की कोयोका ओकामोरा व मिचिका ओजेकी को पुरस्कृत किया। संक्षिप्त संबोधन में विधि आयोग के चेयरमैन चौहान ने कहा कि खेल देशभक्ति और अनुशासन का जज्बा जगाते है। देश की बेटियां खेलों में आगे आएं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति अशोक भूषण ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व, भावना स्वरूप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। भावना की दादी सुरेंद्र कौर, मां माधवी स्वरूप, चाची कविता स्वरूप, प्रणव स्वरूप, अभिनव स्वरूप ने अतिथियों का स्वागत किया। संयोजक आलोक स्वरूप एवं अनिल स्वरूप ने आभार जताया। सचिव रविंद्र चौधरी, सर्विस क्लब अध्यक्ष डॉ राजेश गर्ग एवं सुनील सिंघल ने टूर्नामेंट के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


समारोह में ये रहे मौजूद
पूर्व मंत्री एवं एमएलसी वीरेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप, राजकुमार यादव, चंदन चौहान, अब्दुल्ला राना, जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रमा नागर, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन कुंज बिहारी अग्रवाल, डॉ अनु भूषण, डॉ पंकज सिंह, भीमसेन कंसल, अशोक सरीन, सतीश गोयल, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के पश्चिम प्रभारी रामकुमार सहरावत, कांग्रेस नेता शशिकांत शर्मा, पंडित जयकुमार शर्मा, जेएस तोमर, केपीएस मलिक, गिरीश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed