{"_id":"5bf064f1bdec2269385b73ef","slug":"101542481137-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर हादसे रोकने के लिए यज्ञ का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे पर हादसे रोकने के लिए यज्ञ का आयोजन
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। खेड़ामस्तान गांव के गेट के पास ग्रामीणों ने सड़क हादसे रोकने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। ग्रामीणों ने भगवान से प्रार्थना कर सड़क हादसों में विराम लगाने की विनती की। एक सप्ताह पहले गांव के गेट के पास हुई घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई।
गांव खेड़ामस्तान के ग्रामीण शनिवार सुबह मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव के गेट के पास एकत्र हुए आर सड़क हादसे रोकने के लिए यज्ञ का आयोजन किया। प्रभु श्री से मेरठ-करनाल हाइवे पर होने वाले हादसे रोकने की कामना की। बता दें कि आठ नवंबर को देर रात के समय खेड़ामस्तान गांव के गेट के पास ट्रैक्टर ट्राली व ट्रक की भिड़ंत में चार ग्रामीणों की मौत हो गई थी। सड़क हादसे में मरने वाले चारों भाई तितावी थाना क्षेत्र के छतैला गांव के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने यज्ञ के उपरांत सड़क हादसे में मरने वालों की दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की। सड़क पर चलने वाले राहगीरों को प्रसाद का वितरण किया। यज्ञ के आयोजन में जितेंद्र मलिक, देविंद्र मलिक, राजेंद्र मलिक, राजीव मलिक, संजय, सुभाष, ओमकार, अजीत, बबलू, दिनेश, डा. सुरेश आदि मौजूद रहे।