{"_id":"5be9d0d4bdec2227656242e2","slug":"101542050004-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुसैनपुर कलां में विस्फोट होने का हल्ला मचा
बुढ़ाना। हुसैनपुर कलां गांव में विस्फोट में चार ग्रामीणों के घायल होने का शोर मचते ही पुलिस मौके पहुंची। पुलिस ने बताया कि कूड़ा-करकट में आग लगाने से उसमें पड़े पटाखों से निकली आवाज को ग्रामीणों ने विस्फोट समझा। मौके का निरीक्षण करने व ग्रामीणों से पूछताछ केे बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
पुलिस ने तैय्यब के घेर का निरीक्षण करने के बाद ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की तबस्सुम (18) अन्य लड़कियों के साथ कुरान पड़ने के लिए घेर में आती है। तबस्सुम सोमवार को सबसे पहले पहुंच गई थी। उसने घेर में झाड़ू लगाकर एकत्र हुए कूड़े-करकट में आग लगा दी। कूड़ा-करकट में पटाखा होने के कारण उनमें आग लगने से जोर की आवाज हुई। ग्रामीण ने इस आवाज को विस्फोट समझकर पुलिस को सूचना दी। हल्का इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घेर में मालिक तैय्यब पटाखा बनाने का कार्य करता है। उसके पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस भी है। पुलिस ने बताया कि घेर में कुछ पटाखे पड़े हुए थे। पटाखों से निकली चिंगारी तबस्सुम के पैर में भी जा लगी थी।