{"_id":"5bba52ff867a55685178e439","slug":"101538937599-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे वायदे कर सता में आई मोदी सरकार: सईदुज्जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे वायदे कर सता में आई मोदी सरकार: सईदुज्जमा
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूठे वादे कर सत्ता में आई मोदी सरकार: सईदुज्जमा
मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद सईदुज्जमा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने झूठे वादे कर देश की जनता को छला है। युवाओं को रोजगार नहीं मिला और लघु उद्योग चौपट हो गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को खामियाजा भुगतना होगा।
मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में आयोजित कांग्रेस की बैठक में प्रदेश के पूर्व गृहराज्यमंत्री एवं सांसद सईदुज्जमा ने कहा कि भाजपा की नीतियों से देश तबाह हो रहा है। नोट बंदी, जीएसटी से आर्थिक व्यवस्था चौपट हो गई है। झूठे वादे कर मोदी सरकार सत्ता में आई थी। वर्ष 2019 के संसदीय चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है। प्रांतीय सचिव राकेश पुंडीर ने कहा कि गन्ना उत्पादक सरकार की नीतियों से पीडित है। ऋण माफी योजना में किसानों के साथ धोखा हुआ। गन्ने का भाव 500 रुपये क्विंटल मिलना चाहिए। सलमान सईद, बीबी गर्ग, कालूराम शर्मा, सुदेश मलिक, रंकजय मजदूर, इरफान अल्वी, डॉ जावेद उस्मानी, मुकेश त्यागी, रविंद्र बालियान, शमीम अहमद, जुल्फिकार राना, विनोद धीमान, योगेश शर्मा, सलीम कुरैशी, ब्रजमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व शहर अध्यक्ष हरेंद्र त्यागी ने किया। उधर, 28 अक्तूबर को कांग्रेस की चरथावल में गन्ना किसान रैली के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। प्रांतीय सचिव राकेश पुंडीर ने बताया कि रैली में पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, नसीब सिंह, पूर्व एमएलसी गजराज सिंह तथा अभिनेत्री नगमा भाग लेंगी।