{"_id":"5ba68ff3867a557f704170a9","slug":"101537642483-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियरों ने रखा उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियरों ने रखा उपवास
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियरों ने रखा उपवास
मुजफ्फरनगर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने आंदोलन के द्वितीय चरण में एक दिवसीय उपवास रखा। अधीक्षण अभियंता नगरीय वितरण मंडल के कार्यालय पर धरने पर बैठे।
जिला सचिव वीपी गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार मांगे पूरी नहीं करती है तो आंदोलन जारी रहेगा। 27 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय सहारनपुर पर सामूहिक उपवास होगा। यदि इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती तो दो और तीन अक्तूबर को ऊर्जा भवन मेरठ पर सामूहिक उपवास होगा। जूनियर इंजीनियर की मांग है कि वेतन विसंगति दूर की जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, पेट्रोल भत्ते का समय से भुगतान किया जाए। संजय सिंह यादव, राजनारायण यादव, कपिलदेव, राजेश कुमार, जालंधर कुमार, इंद्रमणि, विजेंद्र कुमार, विजय कुमार, मनोहर, पवन, तेजपाल, हृदय नारायण, विकास, कृष्ण, रामदयाल, मनोज आदि रहे।
जाति प्रमाणपत्र निरस्त किया
मुजफ्फरनगर। तहसीलदार अमित कुमार ने बताया 25 अगस्त को पुरकाजी के नूरनगर के ब्रिजेश कुमार पुत्र ओमप्रकाश का एससी-एक्ट जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसकी पुन: जांच कराई तो पता चला कि ब्रिजेश की जाति सैनी है, उसे गलत तरीके से सर्टिफिकेट जारी किया गया। 20 सितंबर को ब्रिजेश का सर्टिफिकेट निरस्त कर दिया गया। पुरकाजी के जनसेवा केंद्र से ही जाति की गलत फीडिंग की गई थी।
विज्ञापन
ॉ