{"_id":"5b81a3af42c7924648030ce0","slug":"101535222703-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर स्कूलों में कार्यक्रम का आयोजन
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकार सामग्रियों से बनाई शानदार राखी
मोरना। गांव ककरौली के शांति देवी पब्लिक स्कूल में राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने घर में रखे बेकार की सामग्री से श्रेष्ठतम राखी बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। बच्चों ने रंग बिरंगी राखी बनाई तथा राखी पर्व के गीत, कविता एवं अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। वंशिका, शिखा, तुबा, रहमान, खुशी, प्रियांशी, मेघा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। इस मौके प्रधानाचार्य शैल कौशिक, निदेशक केपी सिंह एवं प्रबंधक विजया राणा ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अलका चौधरी, धीरेंद्र राठी, अनीता राठी, रश्मि चौधरी, हर्ष कौशिक, ऋतु रानी, प्रीति रानी आदि मौजूद रहे।
डीएम ने प्रधान के अधिकारों को सीज किया
मोरना। सहायक खंड विकास अधिकारी मोरना चंद्रप्रकाश ने बताया कि मोरना ब्लाक क्षेत्र के गांव तिस्सा के प्रधान पर पद का दुरुपयोग करने को लेकर पंचायती राज अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। डीएम के आदेश पर ग्राम प्रधान शाहनजर के प्रशासनिक अधिकारों को सीज कर दिया गया है। शनिवार को गांव में एक सभा का आयोजन हुआ। जिसमें 15 ग्राम सदस्यों में से आठ ने भाग लिया। बहुमत के आधार पर तीन सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है। जिसमें नियमानुसार एक अनुसूचित महिला, एक पिछड़ा वर्ग सदस्य व एक सामान्य वर्ग पुरुष को शामिल किया गया है।