{"_id":"5b73265242c79229301643f6","slug":"101534273106-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने किया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने किया कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति ने किया कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी दंपति ने कच्ची सड़क निवासी ठेकेदार पर मशीन हड़पने व मजदूरी के रुपये नहीं देने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट में आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया।
शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड निवासी फारूख अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। यहां फारूख के साथ आई महिला ने अचानक बुर्के में छिपाकर लाई गई केरोसिन की बोतल निकालकर अपने व फारूख के ऊपर उड़लने का प्रयास किया। ऐनवक्त पर कलक्ट्रेट में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर तेल की बोतल उनसे छीन ली। इसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया, जहां उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। पूछताछ में फारूख ने बताया कि उसने 30 जून तक कच्ची सड़क निवासी ठेकेदार के यहां पत्थर घिसाई का काम किया था, जिसका ठेका 70 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने उसे मात्र दस हजार रुपये देकर वहां से भगा दिया। यही नहीं, आरोपी ने फारूख की पत्थर घिसाई की मशीन भी छीन ली। पीड़ित के अनुसार, उसने एक जुुलाई को सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी, लेकिन एक कांस्टेबल से साज खाकर आरोपी ने उसे मशीन व बकाया रुपये देने से इंकार कर दिया। पीड़ित दंपती ने आरोपी ठेकेदार से बकाया रुपये व मशीन दिलाए जाने की मांग की, जिस पर पुलिस ने उसे जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत करते हुए घर भेज दिया।