फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शिव भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

शिव भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिव भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। शिवरात्रि पर्व पर बृहस्पतिवार रात को शिव चौक पर शिव भजन संध्या का आयोजन हुआ। पूजन के बाद डीएम और एसएसपी ने दीप प्रज्ज्वलित किया गया। इसके बाद बाहर से आए भजन गायकों ने भगवान आशुतोष का गुणगान किया। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भगवान शिव के भजन सुनाए। साथ ही गणेश जी और हनुमान जी की भी आराधना प्रस्तुत की। देर रात तक चली भजन संध्या में श्रद्धालु झूमते रहे। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

भजन संध्या से पहले शिव मूर्ति संचालक मंडल ने कांवड़ यात्रा के लिए अधिकारियों का सम्मान किया। डीएम राजीव शर्मा, एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एसपी देहात अजय सहदेव, एसपी क्राइम बीआर चौरसिया, एसपी यातायात बीबी चौरसिया, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान आदि को सम्मानित किया। इस दौरान संचालक मंडल के सुशील शर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, भीमसेन कंसल, शंकर स्वरुप बंसल, मनमोहन जैन, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामकुमार बने भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार सहरावत को भाजपा हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने उन्हें भाजपा किसान मोर्चा पश्चिमी क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है। रामकुमार सहरावत की इस नियुक्ति पर भाजपाईयों ने हर्ष व्यक्त किया है। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने मुजफ्फरनगर निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पंवार गुर्जर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed