{"_id":"5b6c8bc44f1c1ba61f8b7d2f","slug":"101533840324-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक परिवारों को सवा लाख रुपये से आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक परिवारों को सवा लाख रुपये से आर्थिक मदद
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता दी
खतौली। तिलक कॉलोनी में करंट लगने से मरे दो किशोरों के आश्रितों को एक्सईएन सेवाराम ने अपनी ओर से सवा लाख रुपये की नगद राशि देकर आर्थिक मदद की है।
मोहल्ला नई आबादी निवासी सुहेल (12) पुत्र शकील अपने साथी मोहल्ला निवासी समीर (14) पुत्र रियाजूददीन के साथ 26 जुलाई को जंगल में घोड़ा चराने के लिए गया था। दोपहर में घोड़ा चराते हुए अचानक तेज बारिश होने लगी। बारिश में ही सुहेल और समीर घोड़े पर बैठकर अपने घर जाने के निकले। तिलक कालोनी के सामने चौधरी तिलकराम इंटर कालेज के ठीक सामने रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन लाइन के खंभा में करंट दौड़ रहा था। खंभा के सपोर्ट तार में घोड़े का पैर टच हो गया। करंट लगने से सुहेल व समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घोड़ा भी करंट से मर गया था। बुधवार शाम को एक्सईएन सेवाराम, एसडीओ मनोज कुमार, जेई निरंजन कुमार गुप्ता अपने साथ नगर पालिका चेयरमैन पति काजी जमील अहमद, इकरामूददीन सैफी को लेकर मोहल्ला नई आबादी में पहुंचे। एक्सईएन ने मृतक पीड़ित परिजनों को साढ़े 62-62 हजार रुपये की नगद राशि देकर आर्थिक मदद की। एक्सईएन ने मृतक परिजनों को विभाग की ओर से भी अन्य आर्थिक मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया है।