{"_id":"5b6c8bbc4f1c1be2588b5eb6","slug":"101533840316-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक व इंस्पेक्टर के विवाद का मुद्दा बैठक में छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक व इंस्पेक्टर के विवाद का मुद्दा बैठक में छाया
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक और इंस्पेक्टर के विवाद का मुद्दा छाया
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में विधायक और इंस्पेक्टर के बीच चल रहे विवाद का मुद्दा छाया रहा। वक्ताओं ने कहा कि इंस्पेक्टर विपक्षी पार्टी के लोगों से मिलकर लगातार भाजपा पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि विधायक के खिलाफ अनाधिकृत टिप्पणी कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता इस तरह की टिप्पणी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।
बृहस्पतिवार को लोक निरीक्षण भवन पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुंदरलाल ने कहा कि भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह जानसठ में शुक्रवार को बूथ अध्यक्ष व कमेटियों के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए दिशा निर्देश देंगे। इस दौरान बैठक में खतौली विधायक विक्रम सैनी व इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा का मुद्दा उठाया गया। जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रवेंद्र भड़ाना ने कहा कि इंस्पेक्टर विपक्षी पार्टी के व्यक्तियों के जरिये विधायक की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। विधायक किसी जाति विशेष की राजनीति नहीं करते हैं। वे सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले हैं, जबकि कुछ लोग विधायक और इंस्पेक्टर के विवाद के प्रकरण को जाति विशेष की राजनीति से जोड़ रहे हैं। वीरेंद्र नागर ने कहा कि विधायक की छवि खराब करने वाले लोगों को कार्यकर्ता कभी माफ नहीं करेंगे। संचालन मंडल महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया। बैठक में राजन वालिया, सोनी गुर्जर, कवाल प्रधान मोहम्मद इस्लाम, ब्रजेश रस्तोगी, मनोज भद्रकाशी, मनोज कुमार, राजीव गुप्ता, महेश चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, अमित राठी, ऋतुराज, नितिन त्यागी, रजनीश सैनी, विनय चौधरी, पंकज भटनागर, सुनील चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।