{"_id":"5b69f3514f1c1b49778b6a45","slug":"101533670225-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलानी का जल स्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलानी का जल स्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सोलानी का जलस्तर बढ़ा, ग्रामीणों में दहशत
पुरकाजी। सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से मंगलवार को खादर क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई। कई गांवों के मेन रास्तों पर पानी आ जाने से आवागमन बंद हो गया।
सोमवार को उत्तराखंड से छोड़े गए पानी के खादर क्षेत्र में आ जाने से ग्राम रामनगर, पांचली, रजगल्लापुर, अलमावाला आदि के जंगल में पानी आ जाने से मुख्य रास्ते बंद हो जाने के कारण पैदल निकलना दुभर हो गया। जंगलों में पानी भर जाने से जानवरों के लिए चारे की समस्या आ गई। ग्रामीण राजू प्रजापति, केराज सिंह, साधुराम,चरण सिंह, सेवाराम, ओम सिंह, बिजेंद्र आदि ने बताया कि रामनगर व रतनपुरी के बीच लोहे के पुल लगाने की मांग ग्रामीण काफी समय से करते आ रहे हैं, जिसे लगाने के लिए 15 जुलाई को क्षेत्र में आए विधायक प्रमोद उंटवाल व डीएम राजीव शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित किया था। मगर तीन सप्ताह गुजर जाने के बावजूद लोहे का पुल नहीं लगाया गया है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।