{"_id":"5b6207bd4f1c1b27618b8116","slug":"101533151165-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलत में पति पत्नी के पुराने विवाद का पटाक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलत में पति पत्नी के पुराने विवाद का पटाक्षेप
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति-पत्नी के बीच विवाद का हुआ समाधान
रतनपुरी। गांव फुलत में पति और पत्नी के बीच कई वर्ष से चले आ रहे मकान को लेकर विवाद का पुलिस ने दोनों पक्षों को साथ बैठाकर समझौता करा दिया।
गांव निवासी अशरफ अंसारी पुत्र रहीमुददीन ने करीब 26 वर्ष पूर्व गांव की ही शेख बिरादरी की विधवा मोमिना के साथ निकाह कर लिया था। मोमिना को उस समय तीन पुत्र निसार, रहीस व अनीस तथा एक पुत्री आसमां थी। अशरफ के पास गांव में ही दो मकान हैं। एक मकान में उसकी पत्नी मोमिना अपने बच्चों के साथ रहती है। जबकि दूसरे मकान में अशरफ रहता है। मोमिना दोनों मकान अपने पास रखने की बात पर अड़ी थी। अब मोमिना के बच्चे अपनी मांग को अशरफ से अलग रहने को कहने लगे थे। इस पर दोनों में मनमुटाव चला आ रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप चले आ रहे थे। इस प्रकरण को लेकर पिछले दिनों मोमिना के परिवार ने गांव से पलायन के लिए सामान समेट लिया था। उस समय ग्राम प्रधान प्रेमपाल द्वारा इन परिवार को समझा बुझाकर समझौता कराने का आश्वासन देकर गांव से पलायन करने से रोक दिया था। रतनपुरी इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने गांव निवासी समाजसेवी हाजी वसीम अहमद और ग्राम प्रधान प्रेमपाल तथा अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों को थाने में ही बैठाकर सालों से चले आ रहे इस मसले का लिखित में समझौता करा दिया। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए।