{"_id":"5b5e0d854f1c1bb37b8b547c","slug":"101532890501-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपा बाईपास से होगी शहर में रोडवेज बसों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपा बाईपास से होगी शहर में रोडवेज बसों की एंट्री
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए रोडवेज ने बसों के रूट डायवर्जन का खाका तैयार कर लिया है। इसके तहत रोडवेज बसों की शहर में एंट्री के साथ ही बाहर जाने वाली तमाम बसें भोपा बाईपास से होकर हाइवे पर पहुंचेंगी, जहां से वे आगे का सफर तय करेंगी।
कांवड़ यात्रा के तहत शहर के लिए रूट डायवर्जन की जानकारी देते हुए रोडवेज स्टेशन प्रभारी राजकुुमार तोमर व अनुज त्यागी ने बताया कि सहारनपुर व हरिद्वार से आने-जाने वाली रोडवेज बसें वाया रामपुर तिराहे से हाईवे पर भोपा बाईपास के जरिये शहर में एंट्री व एक्जिट करेंगी। भोपा बाईपास से बसें मदन स्वीट्स से होकर रेलवे रोड होते हुए बस स्टैंड पर पहुंचेंगी और इसी रूट से वापस भी जाएंगी। शामली, पानीपत, बागपत व बुढ़ाना-बड़ौत से आने-जाने वाली रोडवेज बसें बुढ़ाना बाईपास-वहलना चौक से होकर हाईवे पहुंचेंगी, जहां से वे भी भोपा बाईपास के जरिये मदन स्वीट्स व रेलवे रोड होकर बस स्टैंड पर आएंगी और इसी रूट से जाएंगी। मुरादाबाद व बिजनौर से आने-जाने वाली रोडवेज बसें जानसठ बाईपास से होकर शहर में एंट्री करने के बाद अलमासपुर चौक होते हुए शहर में आएंगी और इसी रूट से जाएंगी। इसके अलावा, दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ से आने वाली रोडवेज बसें मवाना, मीरापुर व जानसठ से होते हुए हाईवे पर आएंगी, जहां से भोपा बाईपास होते हुए ही उनकी शहर में एंट्री होगी। इसके बाद मदन स्वीट्स व रेलवे रोड होकर ये बसें रोडवेज स्टैंड पर पहुंचेंगी और इसी रूट से वापस जाएंगी।
रेलवे स्टेशन पर चला सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जीआरपी, आरआरएफ व डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस की कई टीमों ने रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के साथ ही उनमें सवार होने व उतरने वाले मुसाफिरों की जांच की। इसके साथ ही मुसाफिरों के सामान की भी सघनता से जांच की गई। भारी फोर्स के साथ चलाए गए इस चेकिंग अभियान से रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी का आलम रहा।