{"_id":"5b4b9d964f1c1b40748b4e53","slug":"101531682198-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर लगाकर ज्वर प्रतिरोधक दवा पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर लगाकर ज्वर प्रतिरोधक दवा पिलाई
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। कस्बे में रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगाकर ज्वर प्रतिरोधक होम्योपैथिक की दवा पिलाई गई। एसडीएम जानसठ विजय कुमार ने शिविर का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य विभाग के स्टॉफ को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए खुद भी दवा पी। कस्बा निवासी मास्टर वेद सिंह के आवास पर लगे शिविर में मोरना पीएचसी प्रभारी डॉॅंक्टर संजीव कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए गए कार्यक्रम से बुखार को रोकने में काफी मदद मिलेगी। भोपा के साथ ही गांव तेवड़ा व चौरावाला में भी शिविर लगाए गए। फार्मेसिस्ट प्रशांत कुमार, सुनीता सालार एएनएम, आशा राजेश, मोनिका, सीमा, अनीता, ऊषा व अंजू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
होमगार्ड का बेटा संदिग्ध हालात में लापता
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद निवासी होमगार्ड चंद्रपाल का बेटा रोहित (21) विगत 11 जुलाई को किसी काम से गया था, लेकिन आज तक नहीं लौटा। हरसंभव तलाश के बावजूद रोहित का सुराग नहीं लगने पर परेशान परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
एमएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव संपन्न
मुजफ्फरनगर। एसएम इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का पंचवर्षीय चुनाव रविवार को निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें श्रीयुत श्रीचंद शास्त्री को अध्यक्ष, मोहन जी महाराज को उपाध्यक्ष, आरडी शर्मा को प्रबंधक, बीएम लाल शर्मा को उप प्रबंधक व नीरज शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के अनुसार, नवगठित कार्यकारिणी को जिला विद्यालय निरीक्षक ने भी मान्यता प्रदान कर दी है।