{"_id":"5b4b99e44f1c1bc57a8b46d6","slug":"101531681252-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर। शुगर मिल के शिव मंदिर में एक सप्ताह तक चलने वाली भागवत कथा का शुभारंभ विधिविधान के साथ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा भी निकाली। सर्वप्रथम शिव मंदिर में विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गई। यजमान के रुप में शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित सपत्नी रहे।
शुक्रताल तीर्थ के कथावाचक सत्यानंद जी महाराज के द्वारा सभी श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर 51 महिलाओं तथा अन्य श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ मंसूरपुर के मुख्य मार्गों से कलश यात्रा निकाली। यात्रा का श्रद्धालुुओं ने कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के उपरांत सभी श्रद्धालुओं ने अपने अपने कलश कथा स्थल पर स्थापित किए। प्रथम दिन अमर कथा पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कथावाचक ने कहा कि भागवत जीवन का उद्देश्य जागृत करती है। पवित्र मन से ही प्रभु की प्राप्ति हो सकती है। कथा श्रवण से मानव का कल्याण होता है। सोमवार को सुखदेव जन्म उत्सव कथा की अमृत वर्षा होगी। इस अवसर पर सुरेंद्र शर्मा, रंजना दीक्षित, नंदकिशोर पांचाल, ओएन तिवारी, महिपाल सिंह, राजू त्यागी, भूपेंद्र राठी प्रधान, अमित राठी, बलधारी सिंह, राजीव तिवारी, निर्भय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, जेएन शर्मा आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।