फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   व्यापारियों ने अफसर को घेरा

व्यापारियों ने अफसर को घेरा

Sun, 20 May 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों ने अफसर को घेरा
व्यापारियों ने अफसर को घेरा, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली।
व्यापारियों ने बिजली की समस्याओं का समाधान कराने की मांग को लेकर अधिशासी अभियंता का घेराव किया। व्यापारियों ने पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।
प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारी एकत्र होकर आवास विकास कालोनी स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। व्यापारियों ने बिजली की समस्याओं का समाधान को लेकर अधिशासी अभियंता पंकज कुमार का घेराव किया। व्यापारियों ने ज्ञापन एक्सईएन को सौंपते हुए अवगत कराया कि ऊर्जा निगम द्वारा मीटर लगाए जाते समय सीलिंग सर्टिफिकेट मौके पर नहीं दिया जाता है, जिससे उपभोक्ता को अनावश्यक विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। मीटर बदलते समय या नया कनेक्शन लगाते समय सीलिंग सर्टिफिकेट मौके पर दिए जाने के आदेश पारित करने की कृपा करें। इसके अलावा चार अन्य बिजली से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने की मांग की गई। एक्सईएन ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नीरज जैन, जिला महामंत्री प्रवीण ठकराल, युवा जिलाध्यक्ष मोनू मंगवानी, युवा नगराध्यक्ष राजीव शर्मा, नगर महामंत्री विपिन बागड़ी, संजय वर्मा, अनुराज राजपूत, दीपक वर्मा, राजा वर्मा, पंकज जैन, अंकित तायल, अमित अग्रवाल, मांगेराम, सुशील राठोर, अनुज पाल, गुरुदत्त अरोरा, विवेक, मुकेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


भाकियू का बिजली के लिए हंगामा
खतौली। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजली आपूर्ति सुचारु कराने और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर एक्सईएन कार्यालय पर हंगामा खड़ा कर दिया। कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन का घेराव करते हुए शीघ्र ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। एक्सईएन के आश्वासन पर कार्यकर्ता बमुश्किल शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता अधिशासी अभियंता के आफिस पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर हंगामा करते हुए एक्सईएन पंकज कुमार का घेराव किया। जिलाध्यक्ष का कहना था कि गांव रायपुर नंगली में बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले चार पांच दिनों से फुंका पड़ा है, जिससे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित है। ग्रामीण बिजली नहीं आने से परेशानहाल हैं। किसानों के फसलों की सिंचाई भी नहीं हो पा रही है। सिंचाई के बिना किसानों की फसल बर्बाद होने के कगार पर है। इसके अलावा रमजान के महीने में भी अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे रोजेदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने एक्सईएन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो, वे सड़क पर जाम लगाने को मजबूर होंगे। एक्सईएन ने शीघ्र ही ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed