फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमडीए ने पचेंडा रोड पर बिस्मार की दुकानें

एमडीए ने पचेंडा रोड पर बिस्मार की दुकानें

Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 11 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ने पचेंडा रोड पर बिस्मार की दुकानें
एमडीए ने पचेंडा रोड पर बिस्मार की दुकानें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बिना नक्शा पास कराए शहर से लगते पचेंडा रोड पर निर्मित कराई गई दुकानों को एमडीए वीसी एवं डीएम राजीव शर्मा ने बिस्मार करा दिया। इस दौरान लोगों ने हंगामा तो किया, लेकिन भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण कोई भी इस कार्रवाई का विरोध नहीं कर सका।
शहरी सीमा से बाहर पचेंडा रोड पर बनाई गई दुकानों का निर्माण एमडीए ने अवैध घोषित कर दिया था। रोड पर बनी इन दुकानों का नक्शा पास नहीं कराया गया था। एमडीए और कमिश्नर के यहां से दुकानों को बिस्मार करने के आदेश हुए। डीएम राजीव शर्मा ने इस पर सख्त एक्शन लेते हुए एमडीए के अफसरों को कार्रवाई करने के लिए कहा था और एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र को कार्रवाई पूर्ण कराने के लिए पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाने के निर्देश दिए। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर एमडीए के अफसरों के साथ लाव लश्कर और सीओ मंडी योगेंद्र सिंह, नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा समेत भारी पुलिस बल लेकर पचैंडा रोड पर पहुंचे। अफसरों ने दुकानों में कारोबार कर रहे लोगों से अपना सामान निकालने के लिए समय दिया और इसके बाद जेसीबी मशीन से दुकानों को गिरा दिया गया। दुकानदारों और उनके परिजनों ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह हंगामा भारी विरोध में नहीं बदल सका। ये लोग दुकानों को धराशायी होते देखते रहे। इन लोगों का कहना था कि दुकानें नियमानुसार बनायी गयी थी, लेकिन अब इन दुकानों के खत्म हो जाने से उनका पूरा परिवार सड़क पर आ गया है।
विज्ञापन

दुकानें खाली कराने को रचा खेल
मुजफ्फरनगर। किरायेदारों से दुकान खाली कराने के लिए दुकान मालिक ने ही अफसरों के साथ मिलकर पूरा खेल खेला है। जिन दुकानदारों की दुकान बिस्मार की गई उन्होंने बताया कि 15 साल से वे किरायेदार है। दुकानों के मालिक ने खुद ही शिकायत कराई और खुद ही निर्माण का अवैध बताया। एक योजनाबद्ध तरीके से अफसरों को अपने खेल में शामिल कर उन लोगों को बर्बाद कर दिया गया। अब दुकान मालिक दोबारा दुकान बनाकर दूसरे किरायेदारों को अधिक किराये पर दुकान देगा। 15 साल से किराये की रसीद उनके पास है। दुकान खाली कराने को सारा षडयंत्र रचा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed