{"_id":"5ae61c684f1c1b042e8b6095","slug":"101525029992-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली के टॉपर विपुल को जिले में दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली के टॉपर विपुल को जिले में दूसरा स्थान
Updated Mon, 30 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली के टॉपर विपुल को जिले में दूसरा स्थान
खतौली। विशाल इंटर कालेज के हाईस्कूल के छात्र विपुल कुमार ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। छात्र की सफलता पर विद्यालय स्टाफ तथा परिजनों में खुशी का माहौल है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी की तैयारी कर सेना में अधिकारी बनना चाहता है।
विपुल पुत्र संजय कुमार गरीब परिवार से है। पिता मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। परिवार मोहल्ला जैन नगर में एक किराए के मकान में रहता है। विपुल ने बताया कि उसने वर्षभर परीक्षा की तैयारी को लेकर प्रतिदिन सात घंटे पढ़ाई की है। वह राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी की तैयारी कर रहा है। वह सेना में अधिकारी बनकर देशसेवा करना चाहता है। बेटे की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है। पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करने के लिए गए हुए हैं। पिता को भी फोन पर बेटे की सफलता की सूचना दी गई। विद्यालय की प्रधानाचार्या शारदा अग्रवाल, प्रबंधक एसएन अग्रवाल ने भी छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।