फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   329 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

329 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
329 रोगियों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ
खतौली (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के तहत खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर में नि:शुल्क जांच की गई, उसके बाद अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोगियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
शिविर का शुभारंभ करीब शुक्रवार सुबह 10 बजे चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव निगम ने किया। इसके बाद डॉ. राजीव निगम ने सीएचसी में निरीक्षण किया और चिकित्सकों के साथ फार्मेसिस्ट को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के साथ नगरीय क्षेत्र के रोगियों ने उपचार कराया। सुबह से दोपहर तक 329 अनेक रोगों से ग्रस्त लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। कैंप में खतौली नगर के मोहल्ला सद्दीकनगर, सैनीनगर, मूलचंद विहार, बिद्दीवाड़ा, नई आबादी, इस्लामनगर, सराफत कालोनी, जैननगर, पक्काबाग, होली चौक, सराफान, लाल मोहम्मद, मिटठूलाल आदि मोहल्लों के अलावा इस्लामाबाद भूड़, शेखपुरा, पिपलहेड़ा, आदमपुर मोचड़ी, भैंसी, तिंगाई, रसूलपुर, लाड़पुर, लिसौड़ा, फुलत, टबीटा, जावन, कैलावड़ा आदि गांवों के मरीजों ने कैंप में पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराकर मुफ्त दवाइयां लीं।
विज्ञापन


जांच और दवा लेने के लिए उमड़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। शिविर में बाल रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजीव निगम ने 50 से अधिक बच्चों का उपचार किया। उन्होंने बच्चों को सर्दी से बचाने के साथ कफ, निमोनिया आदि रोगों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता ने 70 से अधिक महिलाओं, युवतियों का उपचार किया। महिलाओं में गर्भवती भी शामिल रहीं। जिन्हें गर्भावस्था के दौरान डाइट और शिशु के स्वास्थ्य को लेकर विशेष उपचार दिलाया गया। फिजिशियन डॉ. एनके सिंह ने 100 मरीजों का जुकाम, बुखार, सिरदर्द की आदि की दवाईयां दी। डॉ अरविंद कुमार और आर्थो विशेषज्ञ डॉ. अनिरुद्ध ने भी 80 रोगियों का उपचार किसा। डॉ. विकास, डॉ भावना गोयल, डॉ. अवनीश कुमार समेत सीनियर फार्मेसिस्ट अंजुम परवेज, दिनेश कुमार, शिवराज सिंह ने 29 रोगियों को उपचार दिया।

ब्लड की जांच भी हुई
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 14 मरीजों की ब्लड जांच तथा 5 का नेत्र, 10 रोगियों को शुगर भी टेस्ट किया गया। शिविर में देहात क्षेत्र से काफी संख्या में मरीज पहुंचे। जिनमें महिला मरीजों की संख्या अधिक रही।

मोबाइल वैन रही उपलब्ध
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मरीजों की जांच के लिए मोबाइल वैन भी मौजूद रही। जिसके माध्यम से लोगों को नि:शुल्क दवाईयां और जांच कराई गई।

समाज के लिए बेहतर प्रयास : निगम
मुजफ्फरनगर। खतौली सीएचसी के प्रभारी डॉ राजीव निगम ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह प्रसास के समाज के लिए बेहतर है। इस प्रकार के आयोजनों ने अधिक रोगियों को उपचार मिलता है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यमों से समाज के हर वर्ग के लोगों को परामर्श के साथ उपचार मिलता है। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ चिकित्सकों की टीम भी बधाई की पात्र है।

मरीजों और तीमारदारों ने सराहा शिविर
मूलचंद विहार निवासी सुशीला ने कहा कि अमर उजाला की इस पहल की वजह से मैंने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई। स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सकों ने दवाईयां भी नि:शुल्क उपलब्ध कराई। इसके लिए अमर उजाला परिवार धन्यवाद के पात्र हैं।

मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी इरशाद ने कहा कि सीएचसी में लगाए गए कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तसल्ली पूर्वक उसके स्वास्थ्य की जांच की। अनेक रोगों से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही नि:शुल्क दवाइयां दी गई। उन दवाइयों को समय पर खाने का भी चिकित्सकों ने तरीका बताया है।

गांव रसूलपुर की रहने वाली सरोज ने कहा कि स्वास्थ्य कैंप में मरीजों के स्वास्थ्य जांच करने का विशेषज्ञ चिकित्सकों का तरीका भी सराहनीय रहा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगाए गए इस कैंप में स्वास्थ्य जांच कराने का मौका मिला। कैंप में नि:शुल्क अच्छी दवाईयां भी दी गई।


गांव फुलत रमेशचंद ने कहा कि अमर उजाला अखबार में शुक्रवार की सुबह सीएचसी में स्वास्थ्य कैंप लगाने की खबर पढ़ी। उसके बाद वह सुबह 10 बजे केंद्र में लगे कैंप में स्वास्थ्य जांच कराने के लिए पहुंचा। कैंप में चिकित्सकों ने जांच कर नि:शुल्क दवाईयां दी। इसके लिए मैं हमेशा अमर उजाला का ऋणी रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed